IND vs AUS Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया का लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल्स
World Cup 2023, India vs Australia: टीम इंडिया 2023 वनडे विश्व कप में अपने सफर की शुरुआत रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबले से करेगी। मेन इन ब्लू और ऑस्ट्रेलियाई टीम हाल ही में भारत में तीन मैचों की श्रृंखला में भिड़ीं, जिसे मेजबान टीम ने 2-1 के अंतर से जीता। हालांकि, रविवार को जब टीमें चेन्नई में मिलेंगी तो उनके पास कुछ अलग रणनीति हो सकती है।
कहां देखें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 विश्व कप मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर उपलब्ध होगा। डिज़्नी स्टार गाइड के मुताबिक, मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़ पर किया जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 विश्व कप मैच का लाइव कवरेज भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। हालांकि, दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर 1:30 पर आएंगे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया का लाइव मैच कहां देखें
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट प्रशंसक मोबाइल ऐप पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मुफ्त में देख सकते हैं।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच
वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस।
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल।












Click it and Unblock the Notifications