IND vs BAN, T20I: भारत-बांग्लादेश के बीच कब-कहां खेला जाएगा पहला टी-20 मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
India Vs Bangladesh, T20I Match: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेज़बानी करने के लिए तैयार है। टी-20 फॉर्मेट के तीन मैच ग्वालियर, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे, जोकि 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
भारत ने चेन्नई में पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। 515 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 234 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान भारत के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

टेस्ट में भारत ने हार से ज़्यादा जीत दर्ज की
भारत के टेस्ट इतिहास में पहली बार रविवार को चेन्नई में चौथे दिन बांग्लादेश को 280 रनों से हराने के बाद देश ने हार से ज़्यादा जीत दर्ज की है। टाइगर्स पर जीत के साथ भारत का टेस्ट रिकॉर्ड अब 581 मैचों के बाद 179 जीत और 178 हार का हो गया है। भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का अखिरी टेस्ट मैच 27 सितंबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेला जाएगा।
भारत-बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 14 मैच खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ 1 बार ही जीत हासिल की है।
भारत-बांग्लादेश टी-20 सीरीज शेड्यूल
- 6 अक्टूबर, 2024- भारत बनाम बांग्लादेश- पहला टी20I- न्यू माधवराव सिंधिया स्टेडियम, ग्वालियर
- 9 अक्टूबर, 2024- भारत बनाम बांग्लादेश- दूसरा टी20I- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 12 अक्टूबर, 2024- भारत बनाम बांग्लादेश- तीसरा टी20I- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
ये भी पढ़िए- Net Worth: शुभमन गिल और केएल राहुल में से कौन है ज्यादा अमीर? होश उड़ा देगी दोनों स्टार की नेटवर्थ
भारत बनाम बांग्लादेश, टी-20 मैच टीवी पर कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच स्पोर्ट्स18 चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
भारत बनाम बांग्लादेश, मैच लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications