कमेंट्री के जरिये कौनसा निजी एजेंडा चला रहे थे इरफान पठान, जिससे बीसीसीआई के कान हुए खड़े
Irfan Pathan: भारतीय टीम के पूर्व धांसू ऑल राउंडर इरफ़ान पठान को लेकर मामला अब भी गर्म ही चल रहा है। उनको बीसीसीआई ने आईपीएल के कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद रातोंरात पठान ने अपना काम यूट्यूब चैनल पर शुरू कर दिया।
इरफ़ान पठान पर्सनल अजेंडा के तहत कुछ प्लेयर्स के ऊपर टिप्पणी करते थे और दो साल से यह काम करते आ रहे थे। इसके बाद प्लेयर्स की शिकायत पर एक्शन हुआ है। वनइंडिया की सहयोगी वेबसाईट मायखेल पर इन्द्रानिल बासू ने सूत्रों के हवाले से इसका खुलासा किया था।

रिपोर्ट में बताया गया कि इरफ़ान पठान जानबूझकर कुछ प्लेयर्स के खिलाफ निजी अजेंडा के तहत टिप्पणी कर रहे थे और यह पिछले दो सालों से होता आ रहा था। क्रिकेटर्स को उनकी यह बात बिलकुल पसंद नहीं आई और इसकी शिकायत भी की गई।
इरफ़ान पठान से प्लेयर्स की नाराजगी
यह भी सामने आया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय इरफ़ान पठान के बात करने के तरीके से खफा एक क्रिकेटर उनका नम्बर तक ब्लॉक कर दिया। इरफ़ान पठान ने आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ियों को एटीट्यूड दिखाया था और यह बात बीसीसीआई को नागवार गुजरी। इसके बाद उन पर कार्रवाई करने का फैसला लेते हुए आईपीएल के कमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Irfan Pathan का नहीं आया कोई रिएक्शन
हालांकि इरफ़ान पठान ने कमेंट्री पैनल से बाहर किये जाने को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने अपना काम फिर से शुरू कर दिया और यूट्यूब चैनल बनाकर लोगों के सामने आ गए। इन्स्टाग्राम पर इरफ़ान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल के बारे में जानकारी शेयर की है।
Irfan Pathan ने शुरू कर दिया नया काम
पठान ने जैसे ही अपने यूट्यूब चैनल की जानकारी शेयर की, उस पर सुरेश रैना, आकाश चोपड़ा आदि ने कमेन्ट किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। हाल ही में इरफ़ान पठान को दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान देखा गया था। वह कमेंट्री पैनल में भी शामिल थे। अब उनको बाहर किया गया है। यह पहली बार नहीं हुआ है। उनसे पहले हर्षा भोगले, संजय मांजरेकर जैसे लोगों को भी कमेंट्री पैनल से बाहर किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications