15 साल की उम्र में करोड़ों का स्टार बने वैभव सूर्यवंशी, कितनी हो गई नेटवर्थ, कैसे हो रही है कमाई?
Vaibhav Sooryavanshi Net Worth:वैभव सूर्यवंशी ने बहुत कम उम्र में वह मुकाम हासिल कर लिया है, जहां पहुंचने में कई क्रिकेटरों को सालों लग जाते हैं। मैदान पर उनके बड़े शॉट्स की चर्चा तो पहले से थी, लेकिन आईपीएल 2026 के शानदार सीजन के बाद उनकी पहचान एक कमर्शियल स्टार के तौर पर भी तेजी से बढ़ी है। कंपनियां उन्हें सिर्फ एक युवा क्रिकेटर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के चेहरे के रूप में देख रही हैं।
आईपीएल 2026 में वैभव की लोकप्रियता जिस तेजी से बढ़ी, उसका सीधा असर उनकी मार्केट वैल्यू पर भी पड़ा। कई ब्रांड्स ने इस युवा बल्लेबाज में दिलचस्पी दिखाई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब उनकी एक एंडोर्समेंट डील की कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच सकती है। जून 2026 की एक रिपोर्ट में भी उनके लिए कई बड़े ब्रांड्स की दिलचस्पी की बात सामने आई थी।

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ
वैभव की कुल संपत्ति करीब 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। हालांकि इस रकम की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी आमदनी का आधार सिर्फ आईपीएल नहीं है। मैच फीस, घरेलू क्रिकेट और विज्ञापन से मिलने वाली रकम भी उनकी कमाई में शामिल है।
विज्ञापन की दुनिया में भी वैभव की मौजूदगी लगातार बढ़ी है। कॉम्प्लैन के साथ उनका कैंपेन सामने आया, जबकि गूगलपे ने भी अपने यूथ-केंद्रित अभियान में इस युवा क्रिकेटर को जगह दी। रेड बुल के साथ भी वह प्रमोशनल एक्टिविटी में नजर आ चुके हैं। यानी उनकी लोकप्रियता अब क्रिकेट देखने वाले दर्शकों तक ही सीमित नहीं रही है।
आगामी आईपीएल में उनकी रकम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। राजस्थान रॉयल्स उनकी फीस में बढ़ोतरी करते हुए रिटेन कर सकती है। अब वह इंटरनेशनल गेम भी खेल चुके हैं। ऐसे में उनका कद और बढ़ गया है। राजस्थान रॉयल्स उनको कई सालों तक अपने साथ ही रखना पसंद करेगी। पैसे भले ही उनको खर्च करने पड़ें लेकिन वे इस स्टार को नहीं छोड़ेंगे।
वैभव सूर्यवंशी को मिली लीडरशिप
वैभव सूर्यवंशी को लीडरशिप में भी मौका मिला है, दिलीप ट्रॉफी के लिए उनको ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है। ईशान किशन कप्तान होंगे, उनके साथ वह अपनी लीडरशिप दिखाएंगे, मोहम्मद शमी भी टीम में होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
