Mh Azharuddin-Sangeeta Bijlani: क्या है अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी का कनेक्शन जो हैं सलमान की Ex गर्लफ्रेंड?
1980 की 'मिस इंडिया' विजेता संगीता बिजलानी ने साल 1996 में 'वंडर ब्वॉय' मोय अजहरुद्दीन से शादी की थी लेकिन 14 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।

Mohammed Azharuddin and Sangeeta Bijlani: बॉलीवुड के हैंडसम खान यानी कि सलमान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं इस खास मौके पर कल रात उनके घर पर एक बेहतरीन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें शाहरुख खान समेत तमाम बड़े फिल्मी सितारों ने शिरकत की। देर रात तक चली इस पार्टी में वैसे तो कई नामचीन हस्तियां नजर आईं लेकिन एक खास सितारा जरूर इस पार्टी के कारण सुबह से ट्रेडिंग में है और उस सितारे का नाम है अस्सी-नंबे दशक की अभिनेत्री संगीता बिजलानी, जिन्हें पार्टी के बाद कार तक छोड़ने खुद सलमान आए थे और उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से दोनों के इश्क की बातें सोशल मीडिया पर होने लग गई हैं।

सलमान ने संगीता को चूमा
दरअसल सलमान अपनी पार्टी के दौरान संगीता को गले लगाते और उनके माथे को चूमते हुए नजर आए। आम तौर पर फिल्मों में एक भी किसिंग सीन ना करने वाले सलमान खान का यूं अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सरेआम प्यार करना हर किसी को हैरान कर गया। दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने सलमान खान को अपनी 62 साल की एक्स प्रेमिका से शादी करने की सलाह तक दे डाली है। आपको बता दें कि जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें नीले रंग की ब्राइट-शार्ट ड्रेस में संगीता बिजलानी गजब की सुंदर लग रही हैं।

सलमान और संगीता का था दस साल तक अफेयर
मालूम हो कि 90 की शुरुआती दौर में साल 1980 की 'मिस इंडिया' विजेता संगीता बिजलानी और सलमान खान के इश्क के चर्चों से बॉलीवुड की गलियां गुलजार हुआ करती थीं। दोनों ने साथ में कई एड में भी काम किया था, जो कि उन दिनों काफी हिट हुआ था लेकिन दस साल के रिलेशनशिप के बाद ना जाने क्यों दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस दौर में संगीता ने कुछ चुनिंदा फिल्में करके अपनी एक अलग पहचान फिल्म इंडस्ट्री में बना ली थी। त्रिदेव जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद लोग उन्हें 'OYE OYE' गर्ल कहने लगे थे।

'वंडर ब्वॉय' पर आया संगीता का दिल
सलमान खान से ब्रेकअप के बाद संगीता की लाइफ में एंट्री हुई टीम इंडिया के 'वंडर ब्वॉय' अजहरुद्दीन की, जिनके प्यार में पड़कर संगीता को शौहरत कम जिल्लतें ज्यादा मिलीं, दरअसल एक एड शूटिंग के दौरान अजहर और संगीता की मुलाकात हुई थी लेकिन ये मुलाकात दोनों को काफी करीब ले आई। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया लेकिन समस्या ये थी कि तब अजहर शादी-शुदा और दो बेटों के पिता थे। ऐसे में संगीता के साथ अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया।

संगीता बनीं अजहर की दूसरी पत्नी
अजहर की लाइफ में उस वक्त काफी उतार-चढ़ाव आए क्योंकि उनका नाम मैच फिक्सिंग में आ गया था, जिसके बाद उनका क्रिकेट करियर भी तबाह हो गया लेकिन संगीता ने अजहर का साथ नहीं छोड़ा और वो अजहर के साथ हर लड़ाई में साथ नजर आईं। अजहर ने अपनी पहली पत्नी नौरीन को तलाक देकर संगीता से साल 1996 में शादी कर ली थी, उस वक्त अजहर ने नौरीन को हर्जाने में 1 करोड़ रुपए दिए थे जो कि उस वक्त इसे देश का सबसे महंगा तलाक माना गया था।

14 साल की शादी के बाद हुआ तलाक
अजहर ने कुछ वक्त बाद राजनीति में एंट्री की, उन्होंने मुरादाबाद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जहां चुनावी प्रचार के दौरान भी संगीता अपने पति अजहर के साथ ही दिखाई दी थीं लेकिन साल 2010 में करीब 14 साल की शादी का 'द एंड' हो गया।
ज्वाला गु्टटा से था अजहर का अफेयर?
क्योंकि अजहर और संगीता का तलाक हो गया, हालांकि आज तक दोनों के तलाक की वजह क्लीयर नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि तब अजहर का अफेयर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गु्टटा से चल रहा था जो कि उनकी शादी टूटने की वजह बना। इस कपल को शादी से कोई बेबी नहीं है।
Shreyas Iyer: करोड़ों के मालिक श्रेयस कर रहे हैं इस हसीना को डेट?

अजहर और संगीता हुए काफी दूर
फिलहाल आज अजहर और संगीता दोनों अपनी -अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं और उन्हें अलग हुए भी एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है। आम तौर पर मीडिया से काफी दूर रहने वाली संगीता बिजलानी अक्सर सलमान खान के घर की पार्टियों में नजर आती हैं। वो उनके घरवालों के भी काफी करीब हैं।

क्या इसलिए सलमान ने नहीं की शादी?
कुछ मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि संगीता एक्टर का पहला प्यार थीं, जिन्हें सलमान आज भी नहीं भूले हैं और इसी कारण उन्होंने आज तक शादी नहीं की। फिलहाल सलमान-संगीता ने खुलकर कभी भी अपने प्यार का इजहार खुले मंच से नहीं किया,ऐसे में दोनों की किसिंग की तस्वीर का सामने आना वाकई में अचरज भरा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications