IPL 2025: तिलक वर्मा आईपीएल नीलामी में होते तो क्या? कितनी राशि में उनको खरीदा जाता
Tilak Varma: तिलक वर्मा ने जिस तरह दक्षिण अफ्रीका में जाकर अपने बल्ले से तबाही मचाई है, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने लगातार दो टी20 मैचों में शतक जड़कर रिकॉर्ड कायम कर दिया और यह भी दर्शा दिया कि मुंबई इंडियंस ने उनको आगामी आईपीएल के लिए क्यों रिटेन किया है।
22 साल की उम्र में तिलक वर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके लिए दिग्गजों को भी पसीना आ जाता है। दक्षिण अफ्रीकी टीम को उनके घर में जाकर सीरीज हराने में तिलक वर्मा और संजू सैमसन का बड़ा रोल रहा है। दोनों ही बल्लेबाजों ने दो-दो शतकीय पारियां खेली।

कुछ ही दिनों पहले आईपीएल रिटेंशन लिस्ट जारी की गई थी और इसमें तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ रखा था। ईशान किशन को बाहर करते हुए तिलक वर्मा को रिटेन किया गया था और अब यही लगता है कि मुंबई इंडियंस का फैसला बिलकुल सही था।
रोहित, सूर्या, हार्दिक और बुमराह जैसे दिग्गजों के साथ तिलक वर्मा को रिटेन करना बड़ी बात है। उनको 8 करोड़ रुपये के साथ मुंबई इंडियंस में रखा गया है लेकिन लगातार दो शतक देखने के बाद सवाल यह भी आता है कि तिलक वर्मा इस समय नीलामी लिस्ट में होते तब क्या होता।
तिलक वर्मा नीलामी में होते, तो शायद ऐसी कोई टीम नहीं होती जो उनके ऊपर छप्पर फाड़ पैसा नहीं बरसाती। टीमों के बीच एक लम्बा बिड वॉर देखने को मिलता और इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए रिकॉर्ड तोड़ पैसा खर्च करना पड़ता।
तिलक वर्मा के ऊपर अभी मिल रही राशि से ढाई गुना ज्यादा तक पैसा खर्च किया जा सकता था। उनके ऊपर सभी टीमें बोली लगाती, तो निश्चित रूप से अमाउंट तेजी से आगे जाता। वह 20 करोड़ रुपये तक हासिल कर सकते थे लेकिन मुंबई ने पहले ही चतुराई दिखाते हुए उनको रिटेन कर लिया था। अब इस सीजन मुंबई के लिए उनका बल्ला आग उगलेगा और गेंदबाजों को उनसे डरना होगा।












Click it and Unblock the Notifications