'जोर से मार रहा पर...,' जब बल्लेबाजी के दौरान निराश हुए Yashasvi Jaiswal, विराट कोहली को बताई परेशानी

West Indies vs India, 1st Test Day 3: भारत ने डोमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन का अंत शानदार प्रदर्शन के साथ किया। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इस बीच पिच पर धीमी गति के कारण कई मौकों पर गेंद को टाइम नहीं कर पाने के बाद जायसवाल ने विराट कोहली के साथ अपनी निराशा व्यक्त की।

दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट डेब्यू करते हुए 171 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत को एक बड़ी बढ़त दिला दी। 21 वर्षीय खिलाड़ी को शतक बनाने के लिए 215 गेंदों का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रैक की धीमी गति इतनी थी कि कई मौकों पर गेंद को टाइम करने में विफल रहने के बाद जायसवाल ने अपनी निराशा व्यक्त की।

Yashasvi Jaiswal

बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली के साथ की गई जायसवाल की बातचीत माइक में कैद हो गई। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, जायसवाल ने कोहली से कहा कि, जोर से मार रहा हूं, जा ही नहीं रहा।' दरअसल, रोहित की 103 रन की पारी समाप्त होने के बाद, नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल दुर्भाग्यशाली रहे और अपने कप्तान के साथ डगआउट में वापस आ गए। इसके बाद टीम इंडिया को तीसरा झटका जायसवाल के रूप में लगा है।

171 रन बनाकर आउट हुए जायसवाल
तीसरे दिन के मैच में जायसवाल 387 गेंद खेलकर 171 रन बनाकर आउट हो गए। दरअसल, जायसवाल के प्रदर्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी उनकी प्रशंसा की। पोंटिंग ने कहा कि जायसवाल भारत के लिए एक बहुत ही गंभीर टेस्ट मैच खिलाड़ी बन सकते हैं।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2023 में प्रभावशाली अभियान रहा, उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+