WI vs IND: 7 दिन पहले खेला पहला टेस्ट मैच, अब किया भारतीय टीम के लिए वनडे में डेब्यू
West Indies vs India: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टीम में गेंदबाजों पर जोर दिया गया है। रोहित शर्मा ने कहा कि भारतीय टीम में दो स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है।
टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार के लिए यह दौरा अच्छा रहा है। अब उनको वनडे में भी डेब्यू करने का मौका मिला है। सात दिन पहले रेड बॉल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी ने अब सीमित ओवर क्रिकेट की तरफ कदम बढाए हैं।

बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मुकेश कुमार अपना वनडे डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि त्रिनिदाद टेस्ट मैच में मुकेश कुमार को डेब्यू करने का मौका मिला था। उनके खाते में पहली पारी के दौरान दो विकेट भी आए थे।
बारबडोस वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए मुकेश कुमार के अलावा बतौर तेज गेंदबाज उमरान मलिक खेल रहे हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर इस टीम का हिस्सा हैं। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव और रविन्द्र जडेजा इस टीम में हैं। इस तरह भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।
गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज इस सीरीज से अचानक बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते सिराज को आराम देने का निर्णय लिया गया है। वह भारत लौट गए हैं। पिछले टेस्ट मैच्मे सिराज ने पहली पारी के दौरान 5 विकेट झटके थे। वह जबरदस्त फॉर्म में हैं।
पहले वनडे में भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications