IND vs WI: भारत की करारी हार से तिलमिलाए इरफान पठान, निचली रैंकिंग वाली टीम ने दिखाया आइना

West Indies vs India T20 2023: भारत को वेस्टइंडीज ने पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में हराकर सीरीज जीत लिया है। वेस्टइंडीज ने इस टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।

वेस्टइंडीज ने आसानी से जीता मैच: इस मुकाबले को जीतने के लिए वेस्टइंडीज को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। टीम ने 12 गेंद शेष रहते ही आसानी से मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे।वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

 West Indies vs India 1

इरफान पठान का फूटा गुस्सा: भारत की इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज इस जीत की हकदार थी लेकिन भारत के लिए ये जरूर चिंता का विषय है कि वो ऐसी टीम से हार गई दो अभी निचली रैंकिंग में हैं। बता दें कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी है।

भारत के लिए चिंता का विषय: इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए वेस्टइंडीज को सीरीज जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम इस जीत की हकदार थी। टीम इंडिया को इस हार के बारे में सोचना होगा। लोअर रैंक टीम से हारना वास्तव में चिंता का विषय है। बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 45 गेंद पर 61 रन बनाए। लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+