'भगवान के पास मेरे लिए...,' टीम इंडिया से बाहर होने पर स्टार क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

India Tour Of West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया दौरे की शुरुआत टेस्ट मैच से करेगी, जिसका पहला मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। तीनों फॉर्मेट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, लेकिन जितेश शर्मा को बाहर कर दिया गया, जो पिछली दो सीरीजों में टीम का हिस्सा थे।

जितेश शर्मा का पहला रिएक्शन आया सामने
दरअसल, टी20 टीम से बाहर होने के बाद जितेश शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है। जितेश के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के लिए दमदार प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज दौरे से पहले टीम इंडिया में ऋषभ पंत के बाहर होने के कारण उनकी जगह जितेश का नाम चर्चा में था। हालांकि, चयन समिति ने विकल्प के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन को चुना।

indian cricket team

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ टीम में मिली थी जगह
उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि, 'भगवान के पास मेरे लिए कोई बड़ी योजना है।' दरअसल, जितेश शर्मा को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया था, लेकिन वे अब टीम का हिस्सा नहीं हैं।

ये भी पढ़ें- West Indies के खिलाफ 3 विकेट लेते ही रवींद्र जडेजा रच देंगे नया कीर्तिमान, टूट जाएगा कपिल देव का रिकॉर्ड

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
उन्होंने टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से क्या सीखा, इसके बारे में भी खुलकर बात की। जितेश ने कहा कि, राहुल द्रविड़ सर ने मुझसे कहा कि तुम बहुत अच्छा कर रहे हो और हम ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहे हैं। जब मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े रन बनाना चाहता हूं, तो उन्होंने मुझसे कहा कि आप किस स्थिति में खेलते हैं, रन मायने नहीं रखते, प्रभाव मायने रखता है। जितना अधिक आप जीत में योगदान देंगे, वह टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+