VIDEO: चिल्लाते हुए ईशान किशन ने तिलक वर्मा से मांगा जवाब, विराट कोहली की तरह रखते हैं टैटू का शौक
West Indies vs India, Ishan Kishan and Tilak Varma: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा। भारत को अपने पहले ही मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत की कोशिश अब सीरीज में वापसी करने की होगी। दूसरे मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम के युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी होगी।
ईशान किशन और तिलक वर्मा कर सकते हैं कमाल: वनडे सीरीज में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले ईशान किशन इस मुकाबले में भी अपने बल्ले का दम दिखा सकते हैं। इसके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा से भी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। पहले मैच में वह 22 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में दूसरे मुकाबले में वह टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो: दूसरे मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ईशान किशन और तिलक वर्मा आपस में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। ईशान किशन अपने टीम के नए साथी से इंटरव्यू के दौरान कई सवाल पूछते नजर आए। इस दौरान मजाकिया अंदाज में उन्होंने तिलक वर्मा के ऊपर जोर से चिल्लाने का काम भी किया।
रखते हैं टैटू का शौक: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तरह तिलक वर्मा को भी टैटू का शौक हैं। ईशान किशन ने तिलक वर्मा से कहा कि पहले तुम्हारे शरीर पर एक भी टैटू नहीं था। अब पूरे शरीर पर टैटू दिख रहे हैं। किशन ने चिल्लाकर पूछा कि मुझे इसका जवाब चाहिए। तिलक वर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे बचपन से टैटू का शौक था, लेकिन कोच ने कहा था कि पहले खेल में अच्छे हो जाओ, शौक बाद में भी पूरा कर सकते हो।
घरवालों को लेकर कही यह बात: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज भारत की तरफ से खेलने का मौका मिलने पर तिलक वर्मा के घर वाले काफी इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कहा कि टीम में चयन होते ही मैंने मम्मी-पापा और कोच को फोन किया। यह सुन सभी काफी इमोशनल हो गए थे। किशन ने तिलक वर्मा से उनके पसंदीदा गाने के बारे में बात करते हैं. तिलक अपना एक पंसदीदा गाना बताते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications