West Indies vs England, 3rd T20I: वेस्टइंडीज-इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

West Indies vs England, 3rd T20I Dream 11: तीसरे टी-20I मैच में वेस्टइंडीज का मुकाबला, आज 16 दिसंबर को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम सेंट जॉर्ज, ग्रेनेडा में इंग्लैंड से होगा। मेजबान टीम पहले मैच से आत्मविश्वास से भरपूर है। वहीं इंग्लैंड इस मैच में जीत के साथ सीरीज में जोरदार वापसी करना चाहेगा, अगर इंग्लैंड हारता है तो घरेलू टीम सीरीज जीत पर मुहर लगा देगी। आइए मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

West Indies vs England: इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला
दरअसल, इंग्लैंड की सफेद गेंद की समस्या पहले टी-20I मैच से ही जारी है, जिसके कारण वे मंगलवार को केंसिंग्टन ओवल में पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज से चार विकेट से हार गए। इसके बाद सेंट जॉर्ज ग्रेनाडा में ब्रैंडन किंग की 82 रन की शानदार पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने गुरुवार को दूसरा मैच 10 रन से जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली है।

 National Cricket Stadium St Georges

West Indies vs England: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड पिच रिपोर्ट
नेशनल क्रिकेट स्टेडियम सेंट जॉर्ज की पिच मददगार होने की उम्मीद है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई बड़ी मुश्किल नहीं होगी, लेकिन स्पिनरों पर अटैक करना कठिन होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करने का विकल्प चुन सकती हैं।

West Indies vs England: ग्रेनेडा की वेदर रिपोर्ट
वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। शहर में आज का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 40 के आसपास रहेगी।

West Indies vs England: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड फुल स्क्वाड
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रूक, मोइन अली, क्रिस वोक्स, रेहान अहमद, आदिल राशिद, टाइमल मिल्स, रीस टॉपले, बेन डकेट, गस एटकिंसन, जॉन टर्नर।

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्डे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+