World Cup 2023 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज में हाहाकार, टीम के प्रदर्शन में ऐसे होगा सुधार
West Indies knocked out from 2023 World Cup:
West Indies knocked out from 2023 World Cup: वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड ने सात विकेट हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। स्कॉटलैंड से पहले जिम्बाब्वे और नीदरलैंड्स की टीम ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल की थी वेस्टइंडीज को लगातार तीन छोटी टीमों से हार मिली और इसके साथ ही टीम के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे भी बंद हो गए।
अब होगा भारत से सामना: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर राउंड के सुपर सिक्स के अपने पहले ही मैच में हार झेलकर वेस्टइंडीज टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज को अब भारत के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए भारतीय टीम विंडीज पहुंच चुकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने वहां जाकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।

टी-20 पर अधिक फोकस: वेस्टइंडीज क्रिकेट में समस्याएं पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रही है। 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद टीम ने 50 ओवर और टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन किया है। टीम के खिलाड़ियों का पूरा फोकस टी-20 मैचों पर है। अधिकतर खिलड़ी दुनियाभर में होने वाली टी-20 लीग में हिस्सा लेते हैं, जिस कारण टीम का टेस्ट और वनडे प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
टी-20 के हैं माहिर खिलाड़ी: क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ियों ने टी-20 में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। शिवनारायण चंद्रपॉल और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों के जाने के बाद टीम के पास तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में कमी आई है। टीम मैनजमेंट को इस पर ध्यान होगा।
टीम के साथ जुड़े ब्रॉयन लारा: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व खिलाड़ी ब्रायन लारा वेस्टइंडीज टीम से जुड़ गए हैं। उन्हें बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है। 12 जुलाई से डोमिनिका में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। ब्रॉयन लारा के जुड़ने के बाद कैरेबियन टीम के प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
बोर्ड के साथ रहा है मतभेद: पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ियों को अपने क्रिकेट बोर्ड के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ा है। क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिमरोन हेटमायर आदि जैसे खिलाड़ियों को बोर्ड के साथ मतभेदों के कारण अक्सर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लंबे समय तक ब्रेक लेना पड़ा है। वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में से भी टीम के साथ कई बड़े खिलाड़ी नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications