West Indies ने इंग्लैंड-आयरलैंड के खिलाफ ODI टीम का किया ऐलान, IPL के चलते इस खिलाड़ी को नहीं मिली जगह
West Indies ODI Squad: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम लगभग वैसी ही है जैसी दिसंबर में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर उतरी थी। लेकिन इस बार एक बड़ा नाम गायब है- शिमरोन हेटमायर, जो इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं।
शाई होप होंगे कप्तान, टॉप ऑर्डर में दिखेगा नया कॉम्बिनेशन
शाई होप (Shai Hope) को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। उनके साथ ओपनिंग में ब्रैंडन किंग (Brandon King) और एविन लुईस (Evin Lewis) की जोड़ी दिखाई दे सकती है, जबकि कीसी कार्टी (Keacy Carty) नंबर तीन पर उतर सकते हैं। यह वही टॉप ऑर्डर है जिसने पिछली कुछ सीरीज में टीम को स्थिरता (stability) दी है।

शमार जोसेफ और मैथ्यू फोर्ड की वापसी
दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से हटने वाले शमार जोसेफ (Shamar Joseph) और मैथ्यू फोर्ड (Matthew Forde) अब फिट होकर लौट आए हैं। इन दोनों की वापसी तेज गेंदबाजी यूनिट को मजबूती देगी। वहीं डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले अमीर जंगू (Amir Jangoo) को भी एक और मौका मिला है।
हेटमायर IPL में व्यस्त, टीम से बाहर
आईपीएल में खेलने के कारण शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) को इस स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ताओं ने साफ किया कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें इस दौरे के लिए नहीं चुना गया है। ऐसे में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू (Jewel Andrew) को एक बार फिर मौका मिला है।
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटा वेस्टइंडीज
हेड कोच डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने कहा कि, 'ये मैच 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे। टीम लगातार बेहतर कर रही है और हम एक ऐसा कल्चर बना रहे हैं जो हमें लक्ष्य की ओर ले जाए।' वेस्टइंडीज इस समय ICC की ODI रैंकिंग में 9वें स्थान पर है, और सीधे क्वालिफिकेशन के लिए उन्हें लगातार सीरीज़ जीतनी होंगी।
कोचिंग स्टाफ में बदलाव, केविन ओ'ब्रायन की एंट्री
कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए गए हैं। जेम्स फ्रैंकलिन की जगह अब रवि रामपॉल (Ravi Rampaul) टीम के बॉलिंग कोच होंगे। इसके अलावा आयरलैंड लेग के लिए पूर्व आयरिश ऑलराउंडर केविन ओ'ब्रायन (Kevin O'Brien) को भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल
आयरलैंड के खिलाफ:
- पहला ODI - 21 मई, डबलिन
- दूसरा ODI - 23 मई, डबलिन
- तीसरा ODI - 25 मई, डबलिन
इंग्लैंड के खिलाफ:
- पहला ODI - 29 मई, बर्मिंघम
- दूसरा ODI - 1 जून, कार्डिफ
- तीसरा ODI - 3 जून, द ओवल












Click it and Unblock the Notifications