IND vs WI: रोहित शर्मा टीम इंडिया से बाहर, पांड्या बने कप्तान, प्लेइंग 11 में युवा खिलाड़ी की वापसी

West Indies vs India: भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पिछले मैच में पिच धीमी रही थी। इस बार भी मैच वहीं है, इस वजह से मेजबान टीम के कप्तान ने गेंदबाजी का निर्णय लिया है।

भारतीय टीम में आज रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या को बतौर कप्तान भेजा गया है। पांड्या ने टॉस के समय कहा कि इस पिच पर हम कितना स्कोर कर सकते है, यह देखना चाहते हैं। ऐसे में हम भी चाहते थे कि पहले बैटिंग की जाए। कोहली भी टीम में नहीं हैं और उनकी जगह अक्षर पटेल टीम में आए हैं।

india vs west indies

वेस्टइंडीज की टीम में दो बदलाव किये गये हैं। पॉवेल और ड्रेक्स को टीम से बाहर किया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह अल्जारी जोसेफ और केसी कार्टी को टीम में लिया गया है। मैच की अहमियत को देखते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से एक मजबूत टीम मैदान पर उतारने का प्रयास किया गया है।

वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। पिछले मैच में हार के बाद मेजबान टीम पिछड़ गई है। ऐसे में उनको इस मुकाबले में जीतना जरूरी है। भारतीय टीम का प्रयास यही रहेगा कि यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाया जाए। टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

दोनों टीमों में ये खिलाड़ी शामिल हैं

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानजे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, केसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स

भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+