टीम इंडिया को धूल चटाने के बाद अति उत्साहित हुए फिंच, बताया वर्ल्ड कप के लिए अपना मास्टर प्लान

नई दिल्ली, 21 सितंबर: मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जहां मेजबान टीम इंडिया को 4 विकेट से मिली हार का सामना करना पड़ा। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन एक बार फिर से टीम की खराब गेंदबाजी और लचर फील्डिंग ने जीत के सपने को पूरा नहीं होने दिया। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद कप्तान एरोन फिंच काफी खुश नजर आए।

आखिरी ओवर में जीती कंगारू टीम

आखिरी ओवर में जीती कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलिया के सामने 209 रन का टारगेट था, जिसे टीम ने आखिरी ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जीत में कैमरून ग्रीन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 30 गेंदों पर 61 रन और विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 21 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए। टी20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ चेज करते हुए कंगारू टीम की ये सबसे बड़ी जीत रही। मैच में 61 रन बनाने के अलावा 1 विकेट लेने वाले ग्रीन को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

खुश हुए फिंच

खुश हुए फिंच

सीरीज में 1-0 से आगे होने के बाद कंगारू कप्तान एरोन फिंच काफी खुश नजर आए। पोस्ट मैच सेरेमनी में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''यह एक अच्छा मुकाबला था, है ना? हमारे खिलाड़ियों द्वारा कुछ अच्छी साझेदारियां देखने को मिली, बल्ले और गेंद के काफी अच्छा कॉन्टेस्ट रहा। आप उम्मीद करते हैं कि यदि आप विकेट खो देते हैं तो रन रेट धीमा हो जाएगा। बल्लेबाजों ने खेल की गति को बदलने की कोशिश की।''

वर्ल्ड कप के लिए पहला पड़ाव

वर्ल्ड कप के लिए पहला पड़ाव

फिंच ने आगे कहा, ''हम खुश हैं कि हम इसमें कामयाब हुए और जो हम करना चाहते हैं टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर उसके पहले पड़ाव में भी कामयाब रहे।'' बता दें कि इस बार टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर ही खेला जाएगा और कंगारू टीम गत-विजेता के तौर पर टूर्नामेंट में अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग में जिस तरह का अप्रोच दिखाया, वह वाकई में शानदार था।

भारतीय पारी का हाल

भारतीय पारी का हाल

मैच की शुरुआत भारत के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन का स्कोर बनाया। हार्दिक पांड्या ने तेज तर्रार पारी खेलते हुए 30 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए। उनके अलावा उप-कप्तान केएल राहुल ने 35 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। मेहमान टीम की ओर से नाथन एलिस 3 विकेट लेने में सफल रहे।

शुक्रवार को अगला मुकाबला

शुक्रवार को अगला मुकाबला

3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार, 23 सितंबर को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को सीरीज में बने रहना है, तो हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। इसके बाद सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 25 सितंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+