डेविड वार्नर बोले- टीम का रवैया कभी खत्म नहीं होने वाला, हम फाइटर हैं

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराकर प्वाइंट्स टेबल को रोमांचक बना दिया। दिल्ली टीम अब बेहतरीन नेट रन रेट के आधार पर टाॅप चार में आ चुकी है। टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा, "जीत हासिल करने के लिए टीम का रवैया कभी खत्म होने वाला नहीं है। हम फाइटर हैं और हम अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हैं, चाहे वह गेंद से हो या बल्ले से। जब हम एक-दूसरे की चिंता करते हैं तो एक-दूसरे की मदद करने की भूख और इच्छा भी होती है।"

david warner

वार्नर ने पंजाब के खिलाफ भले ही पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया हो, लेकिन फील्डिंग के जरिए उन्होंने दिल जीता। वार्नर ने जितेश शर्मा का मुश्किल कैच पकड़ा जो लय में थे। वह 44 रन बना सके, जिसके बाद दिल्ली ने मैच में पकड़ बना ली। जब उनसे उनकी शानदार फील्डिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे लिए खेल के दो पहलू हैं- बल्लेबाजी और फील्डिंग। मैं रन को रोकने और बाउंड्री के पास कुछ कैच लेने की कोशिश करता हूं। किस्मत से मुझे एक अच्छा कैच मिला और यह हमारे लिए बहुत अच्छा साबित हुआ था। मुझे फील्डिंग से चर्चा मिलती है और मैं गेंदबाजों के लिए रन बचाने की कोशिश करता हूं।''

यह भी पढ़ें- कार में अकेले नहीं थे एंड्रयू साइमंड्स, माैके पर पहुंचे शख्स ने किया खुलासा

वहीं सरफराज खान ने वार्नर के साथ ओपनिंग की। सरफराज ने 16 गेंदों में 32 रनों की तूफानी पारी खेली। सरफराज ने कहा,, "मैंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले कभी ओपनिंग नहीं की थी इसलिए मैं इस मिले माैका का मजा लेना चाह रहा था। मैं एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं और चीजें पंजाब के खिलाफ योजना के अनुसार हुईं।"

सरफराज ने आगे कहा कि अगर उनकी पारी के दम पर जीत नहीं मिलती तो उन्हें खुशी नहीं होती है। उन्होंने कहा, ''अगर मेरी पारी टीम को जीतने में मदद नहीं करती तो मुझे खुशी नहीं मिलती। टीम के अंदर का माहौल अच्छा है और हमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक और मैच में अच्छा खेलना होगा। मैं पारी खत्म होने के बाद टीम में सभी से कह रहा था कि हमें जल्दी एक विकेट लेना है। अगर हमें एक विकेट मिलता है तो हम मैच में बने रहेंगे और इसके बाद हम पंजाब की पूरी पारी में विकेट लेते रहे।

इसके अलावा सरफराज ने अपने क्रिकेट करियर में अपने पिता की भूमिका को लेकर कहा, "आज मैं जो कुछ भी हूं उसका श्रेय मेरे पिता को जाता है। वह मुझे मैच खिलवाने के लिए मुंबई से उत्तर प्रदेश गए हैं। हमने मध्य प्रदेश, गाजियाबाद, मथुरा और दिल्ली जैसे विभिन्न स्थानों पर स्टॉप बनाए ताकि मैं मैच खेल सकूं और मेरे पिता ने मेरे लिए लगभग 2500 किमी तक ड्राइव की है। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स शनिवार, 21 मई 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+