IND vs PAK WC 2023: 'घर बेचकर भी नहीं हो पाएगा जुगाड़', टिकटों के दाम लाखों में पहुंचे तो...

IND vs PAK World Cup 2023 Match Tickets: भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है, इसके प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है और जब बात इंडिया-पाकिस्तान मैच की हो तो ये दीवानगी और सिर चढ़कर बोलने लगती है।

IND vs PAK WC 2023:

ऊपर से इस बार विश्वकप 2023 का महासमर भारत में ही होने जा रहा है, जिसकी वजह से लोग और भी ज्यादा क्रिकेट के मैच के लिए उत्सुक हो गए और इसी कारण वर्ल्डकप मैचों के टिकटों के लिए मारामारी मची हुई है लेकिन आलम ये है कि इस वक्त विश्वकप के मैचों के टिकट बहुत ज्यादा महंगे हैं जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बातें हो रही हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट सबसे ज्यादा महंगा

वैसे तो विश्वकप के हर मैच के टिकट काफी महंगे हैं लेकिन सबसे ज्यादा महंगा टिकट भारत-पाकिस्तान मैच का है। कुछ टिकट वेबसाइट्स भारत के मैचों के सभी टिकटो को बेच चुकी हैं लेकिन कुछ वेबसाइटों पर अभी भी टिकट मौजूद हैं लेकिन उनके रेट आसमान छू रहे हैं।

प्रीमियम ईस्ट 4 पर टिकट का रेट INR105,289रु

आपको जानकर हैरत होगी कि 'वियागोगो' नाम की वेबसाइट पर भारत-पाकिस्तान मैच के एक टिकट का रेट (अपर टीयर सेक्शन ) 57, 430 रु है। तो वहीं साउथ प्रीमियम ईस्ट 4 पर टिकट का रेट INR105,289 रु है।

IND vs PAK WC 2023

भारत के सारे मुकाबलों के टिकट काफी का महंगे

केवल इसी मैचे के ही नहीं बल्कि भारत के सारे मुकाबलों के टिकट इस वेबसाइट पर काफ महंगे है। आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान के बीच विश्वकप में भिडंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। खास बात ये है कि टिकटों का इतना दाम होने के बावजूद लोग इसे खरीदने में आमदा हैं और जुगाड़ लगाने में जुटे हैं।

लोगों ने बीसीसीआई को घेरा

तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर टिकट के दामों को लेकर बीसीसीआई को भी घेरा है।

'घर बेचकर भी नहीं हो पाएगा भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट का जुगाड़'

एक यूजर ने लिखा है कि 'इतने महंगे टिकट कोई आम आदमी नहीं खरीदेगा, शर्म आनी चाहिए बीसीसीआई को अगर ये सच है।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'सच्चा देश भक्त टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए 50 लाख क्या 50 करोड़ भी देगा।' तो एक यूजर ने लिखा कि - 'घर बेचकर भी नहीं हो पाएगा भारत-पाकिस्तान मैच की टिकट का जुगाड़'।

भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को

फिलहाल टिकट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से बयानबाजी जारी है तो वहीं लोग अभी से ही सस्ता टिकट खरीदने का जुगाड़ करने में भी जुटे हैं। आपको बता दें कि विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है लेकिन भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से है।

14 अक्टूबर को होगी पाकिस्तान से भिड़ंत

इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से है। अपने तीसरे मुकाबले में भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान से 14 अक्टूबर को भिड़ेगी इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को मैच होगा और वहीं इसके बाद 22 अक्टूबर को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से तो वहीं लीग का आखिरी मैच इंडिया का नीदरलैंड्स से 12 नवंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+