WC 2023:' तेरी वाली कौन...', जानिए अंबानी की पार्टी में पहुंचे शुभमन गिल से क्यों किया गया ये सवाल?
Shubhman Gill: रिलायंस इंडस्ट्रीज का मॉल 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' 31 अक्टूबर को मुंबई में लॉन्च हुआ है। इस मेगाइवेंट में अंबानी परिवार के अलावा खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। जिनकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसी इवेंट में भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल भी पहुंचे थे तो वहीं इस हसीन महफिल में नजर आई भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बॉलीवुड हसीना सारा अली खान।
अंबानी की पार्टी में पहुंचीं दोनों सारा तो...
दोनों ही बालाएं अपने लुक और स्टाइल की वजह से सुर्खियों में हैं लेकिन एक और खास बात ने दोनों को सोशल मीडिया पर चर्चित कर दिया है।
गिल मियां अब तो बता दो कि तुम्हारी वाली कौन है?
दरअसल इस इवेंट की तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने गिल से मजे लेने शुरू कर दिए हैं। लोगों ने उनसे पूछा कि सारा तेंदुलकर या सारा अली खान? गिल मियां अब तो बता दो कि तुम्हारी वाली कौन है?
किसे डेट कर रहे हैं शुभमन गिल?
दरअसल शुभमन गिल का नाम सारा से जोड़ा जाता है, कभी लगता है कि वो सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं तो कभी लगता है वो सारा अली खान के प्रेम में गिरफ्तार हैं। हालांकि तीनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी भी खुलकर कुछ कहा नहीं है लेकिन गिल अक्सर अपने डेटिंग की खबरों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।
सारा और गिल ने किया मीडिया को इग्नोर
हालांकि इस इवेंट में एक खास बात और दिखी और वो ये कि सारा तेंदुलकर और गिल जब इवेंट से बाहर निकल रहे थे तो वो पैपराजी को देखकर एकदम से रूक गए और फिर एक-एक करके बाहर निकले और जल्दी से जाकर अपनी-अपनी कारों में बैठ गए। तब से सोशल मीडिया पर ये भी बातें चल रही हैं कि दोनों ने जानबूझकर मीडिया को इग्नोर किया है।
विश्वकप 2023 में अब तक प्रदर्शन खास नहीं
फिलहाल गिल किस सारा को दिल दे बैठे हैं? ये अभी क्लीयर नहीं है लेकिन अगर उनके विश्वकप 2023 में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक वैसा प्रदर्शन नहीं किया, जैसी कि उनके आशा की जा रही थी।
खामोश है गिल का बल्ला, टेंशन में कैप्टन रोहित
विश्वकप की शुरुआत में डेंगू की वजह से दो मैच नहीं खेल पाने वाले गिल ने अभी तक मात्र 4 मैचों में 104 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत सिर्फ 26 का रहा है। गिल के बल्ले का खामोश होना कैप्टन रोहित शर्मा के लिए चिंता का विषय है।
आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से
फिलहाल उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मैचों में उनके बल्ले की खामोशी टूटे। आपको बता दें कि विश्वकप 2023 में आज भारत का मुकाबला श्रीलंका से है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से ये खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications