WC 2023 FINAL Match: 'मुझे बुलाया ही नहीं', फाइनल मैच का निमंत्रण ना मिलने पर तिलमिलाए कपिल देव, देखें Video
WC 2023 FINAL Match: विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में आज भारत और ऑस्ट्रेलि़या के बीच महामुकाबला चल रहा है। हालांकि भारत का प्रदर्शन अब तक मैच में वैसा नहीं दिखा, जैसा कि उम्मीद की जा रही थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं।

आज मोदी स्टेडियम वीवीआईपी गेस्ट से भरा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर बीसीसीआई की ओर से अब तक जिन कप्तानों ने विश्वकप जीता है उन्हें भी फाइनल मैच को देखने के लिए बुलाया गया है लेकिन भारत को पहली बार विश्वविजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव इस मेगाइवेंट में शामिल नहीं हुए हैं।
आप तो फाइनल मैच देखने के लिए जाने वाले थे ना, फिर क्यों नहीं गए?'
उन्होंने एबीपी न्यूज पर इस बात के लिए बीसीसीआई पर नाराजगी भी जाहिर की है। जब उनसे सवाल किया गया कि 'आप तो फाइनल मैच देखने के लिए जाने वाले थे ना, फिर क्यों नहीं गए?'
उन्होंने बुलाया ही नहीं तो नहीं गया-कपिल देव
जिस पर अपने करियर में एक भी नो बॉल ना फेंकने वाले कपिल देव ने कहा कि 'उन्होंने बुलाया ही नहीं तो नहीं गया, आप ने बुलाया तो चला आया, कभी-कभी बहुत सारी चीजें एक साथ होती है, मैं तो ये चाहता था कि वो मुझे ही नहीं बल्कि मेरी 83 की पूरी टीम को बुलाना चाहिए था, लेकिन क्या ही कर सकते हैं।'
'जैसे कि शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं'
कपिल देव के ये बयान सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कपिल को ही ट्रोल करने लगे। लोगों ने कहा कि 'कपिल पाजी तो वैसे नाराज हो गए हैं, जैसे कि शादी में फूफा जी नाराज हो जाते हैं।' तो किसी ने बीसीसीआई की क्लास लगाई है। तो कुछ लोगों ने लिखा है कि 'कपिल देव हमारे देश के ऑईकॉन हैं और उनके साथ ऐसा बर्ताव अच्छा नहीं है।'
इस वक्त पूरा स्टेड़ियम शांत हो गया है...
मालूम हो कि टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही। ओपनर शुभमन गिल मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा 47 रन बनाकर आउट हुए , इसके बाद श्रेयस चार रन और विराट कोहली 54 रनों पर आउट हुए। विराट कोहली के आउट होने के बाद इस वक्त पूरा स्टेड़ियम शांत हो गया है और लोग खामोश हो गए हैं। फिलहाल दोनों मैचौं के बीच मुकाबला जारी है, देखते हैं कि विश्वकप की ट्रॉफी किसके हाथ आती है?












Click it and Unblock the Notifications