WC 2023, India vs England: टीम इंडिया की शुरुआत खराब, जानिए क्या कहते हैं सितारे?
WC 2023, India vs England : आज विश्वकप 2023 में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हो रहा है, अभी तक विश्वकप में जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड का सफर अब तक अच्छा नहीं रहा है।

हर भारतीय को उम्मीद है कि आज टीम इंडिया जीत का छक्का लगाएगी लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही है। आपको बता दें कि आज इंडिया-इंग्लैंड की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रही है।
जोस बटलर ने टॉस जीता
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है तो वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट भी गंवा दिया है, उसके स्टार ओपनर शुभमन गिल 9 रन और विराट कोहली जीरो रन बनाकर आउट हुए हैं।
पूजा-पाठ और हवन कर रहे हैं लोग
तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ में काफी लोग भारत की जीत के लिए काफी पूजा-पाठ और हवन कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ज्योतिषियों ने मैच को लेकर कुछ भविष्यवाणियां भी कर दी है।
भगवान विष्णु के नाम पर है स्टेडियम का नाम
दरअसल लखनऊ के जिस स्टेडियम में आज मैच हो रहा है, उसका नाम भगवान विष्णु के नाम पर इकाना रखा गया है ऐसे में कुछ ज्योतिषियों इसके ज्योतिष बिंदुओं पर बात की है और कहा है कि आज विष्णु जी का आशीर्वाद टीम इंडिया की ही ओर रहेगा। टॉस के वक्त जो समय था, उसके मुताबिक शनियोग था, जो कि भारतीय टीम के लिए अनुकूल है, ऐसे से मैच का परिणाम भारतीय टीम की ओर ही दिख रहा है। आज रविवार होने की वजह से कप्तान रोहित शर्मा की कुंडली को लाभ मिलता दिख रहा है।
ज्योतिषियों की बातें क्या सच होगी?
ये तो ज्योतिषियों के विचार है जिसकी पुष्टि वनइंडिया नहीं करती है। आपको बता दें कि आज का मैच भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अंग्रेजों को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए और भारत को प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंचने के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी है।
भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की प्लेइंग-11
डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड।
राजधानी लखनऊ छावनी में तब्दील
आपको बता दें कि इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ छावनी में तब्दील हो चुकी है। चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। इकाना क्रिकेट स्टेडियम के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
डिसक्लेमर-यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications