'हम मैच जीत रहे हैं..,' अचानक बदल गए जज्बात तो 'मारो मुझे मारो' का हुआ बुरा हाल, बेसुध जमीन पर गिरे मोमिन
IND vs PAK: शायद ही कोई क्रिकेट फैन होगा जो पाकिस्तान के मोमिन साकिब (Momin Saqib) को न जानता हो, मोमिन साकिब, जो अपने 'मारो मुझे मारो' वाले डायलाग से फेमस हैं। मोमिन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद कई वीडियो शेयर किए, जहां वे हार के बाद गमगीन दिखाई दे रहे हैं।
मोमिन शाकिब ने एक वीडियो को कैप्शन दिया, 'कोई शब्द नहीं।' भारतीय और पाकिस्तानी फैंस ने उन्हें खुश करने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। एक अन्य वीडियो में, उन्होंने कहा, 'हम जीत से इतने दूर थे। हम जश्न के लिए तैयार थे। हमने डिनर बुकिंग की। हमने पार्टी का इंतजाम किया। और, फिर, हमने खेल अपने हाथ में ले लिया। उन्होंने इसे छीन लिया। उन्होंने हमें लूट लिया।'

एक दूसरे वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और मोमिन-साकिब मैच को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पहली पारी के दौरान की है, जब भारतीय बल्लेबाज पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाए और 19 ओवर में महज 119 रन पर सिमट गए। इस मैच के बीच मोमिन, अफरीदी से कहते हैं कि हम जीत गए, इंडिया के 113 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं। क्या लगता है हम जीत गए हैं। अफरीदी कहते हैं कि मैच को खत्म होने दें फिर हम आपको बताते हैं, क्योंकि उनके पास भी गेंदबाज हैं।
एक वायरल वीडियो में भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उन्हें खुश करने की कोशिश करते देखे गए। अन्य भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें उम्मीद बनाए रखने के लिए कहा। जब एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने मोमिन से उन्हें सांत्वना देने के लिए कहा, तो उन्होंने कहा, 'तुम्हें दिलासा नहीं, दवाई चाहिए।' हालांकि, सोशल मीडिया पर अन्य पाकिस्तानी प्रशंसकों को हार बिल्कुल भी मज़ेदार नहीं लगी। उन्होंने बाबर आज़म की अगुआई वाली टीम की आलोचना की। उनमें से एक ने फिर कभी क्रिकेट न देखने की कसम खा ली।
एक पाक फैन ने लिखा, 'भारत ने बहुत अच्छा खेला, मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तान के लोग यह खेल देखना बंद कर दें। मैं भी इन खिलाड़ियों को टेस्ट मैच खेलते हुए देखता था। मैं बाहर हूँ...पाकिस्तान के खेल को लेकर मैं कभी इतना दुखी नहीं हुआ, उन्होंने ऐसा खेल दिखाया जैसा किसी और ने कभी नहीं देखा।'
एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या आपने कभी किसी टीम को 90% जीत की भविष्यवाणी के बावजूद हारते देखा है? मुझे याद नहीं कि यह 90 या 85 था। मेरा खेल खत्म हो गया है, मुझे उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को निकाल दिया जाएगा, मुझे सच में लगता है कि भारत ही इसकी हकदार टीम है, वे हमेशा से ही रहे हैं। बहुत बढ़िया खेला दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी विश्व कप जीतेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications