VIDEO: मैच के दौरान Ishan Kishan से भिड़े तबरेज शम्सी, अगली ही गेंद पर भारतीय ओपनर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

इसी बीच सोशल मीडिया पर तीसरे मैच को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी और भारतीय ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक दूसरे के साथ बहस करते देखा जा सकता है।

Ishan Kishan

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 48 रन से जीतकर अपने नाम किया। दिल्ली और कटक में मिली करारी हार के बाद श्रृंखला में बने रहने के लिए भारत के लिए यह जीत बहुत अहम थी। सीरीज में फिलहाल मेहमान अफ्रीकी टीम 2-1 से आगे चल रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर तीसरे मैच को लेकर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी और भारतीय ओपनर ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक दूसरे के साथ बहस करते देखा जा सकता है।

9वें ओवर में भिड़े ईशान और शम्सी

9वें ओवर में भिड़े ईशान और शम्सी

दरअसल, यह वीडियो भारतीय पारी के 9वें ओवर का है। इस ओवर में तबरेज शम्सी गेंदबाजी कर रहे थे और तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने डीप स्क्वेयर लेग पर सिंगल लेकर अपने इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर ईशान स्ट्राइक पर आए और उन्होंने स्लॉग स्वीप कर डीप मिडविकेट पर लाजवाब छक्का लगाया। 5वीं गेंद फुलटॉस थी और ईशान ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा, लेकिन मौके का फायदा नहीं उठा सके। बस फिर क्या था, शम्सी किशन के पास आए और कुछ न कुछ बड़बड़ाने लगे। ईशान किशन भी कहा पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी शम्सी को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया। ईशान यहीं नहीं रुके और ओवर की आखिरी गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर चौके के लिए खेल दिया। दोनों के बीच की बहस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ईशान ने सीरीज में जड़ा दूसरा अर्धशतक

ईशान ने सीरीज में जड़ा दूसरा अर्धशतक

ईशान किशन ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर अपने T20I करियर का चौथा और इस सीरीज में दूसरा अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, पचासा पूरा करने के बाद वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके और 34 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में युवा ओपनर ने पांच चौके और दो छक्के जड़े। पहले विकेट के लिए गायकवाड़ (57) के साथ उन्होंने 97 रन भी जोड़े। दिल्ली में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भी किशन ने शानदार बैटिंग करते हुए 48 गेंदों पर 76 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज में ईशान किशन सबसे ज्यादा 164 रन बनाने वाले खिलाड़ी है। 3 मैचों में उनका औसत 54.67 और स्ट्राइक रेट 157.69 का रहा है।

17 जून को होगा चौथा मुकाबला

17 जून को होगा चौथा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 17 जून को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को अगर राजकोट में सीरीज हार से बचना है, तो हर हाल में ये मुकाबला भी जीतना होगा। बता दें कि अफ्रीकी टीम ने दिल्ली टी20 एकतरफा अंदाज में 7 और कटक का मुकाबला 4 विकेट से जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+