आखिर बीच मैदान क्यों गले मिले विराट कोहली और नवीन-उल-हक? इस Video से सामने आई चौंकाने वाली वजह

Virat Kohli and Naveen Ul Haq: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए। जवाब में भारत ने 35 ओवर में दो विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मुकाबले से ज्यादा फैंस की नजरें नवीन उल हक और विराट कोहली पर थीं, जिनके बीच का झगड़ा लगातार सुर्खियों में था, लेकिन मैदान पर जो हुआ उसके बारे में शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

दरअसल, आईपीएल 2023 के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे नवीन-उल-हक के बीच लखनऊ में तीखी बहस देखने को मिली थी। यह विवाद आईपीएल 2023 में सबसे चर्चित घटनाओं में से एक था, और इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए यह विवाद थमने की जगह लगातार बढ़ता चला गया।

virat kohli, naveen ul haq

बुधवार के मैच के दौरान पहली बार था जब दोनों एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने आए। इस दौरान क्राउड ने 'कोहली-कोहली' के नारों के साथ नवीन को जमकर ट्रोल किया। यहां तक सभी को लग रहा था कि दोनों के बीच एक बार फिर मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने जो किया उनके उस अंदाज ने सभी की दिल जीत लिया।

मैच के दौरान जब नवीन को लेकर क्राउड की ट्रोलिंग बढ़ी तो विराट कोहली ने फैंस की और हाथों से इशारा करते हुए कहा कि वह नवीन उल हक का मजाक नहीं बनाए, और अच्छी बात ये रही कि विराट कोहली के कहने पर फैंस तुरंत मान भी गए और स्टेडियम में दर्शकों ने नवीन उल हक को ट्रोल करना बंद कर दिया।

हालांकि, नवीन उल हक ने कोहली को शानदार गेंदबाजी की, और कोहली ने भी एक बाद एक बढ़िया शॉट खेले, लेकिन जहां तक ​​किसी भद्दे विवाद की बात है तो वह कहीं देखने को नहीं मिला। दरअसल, विवाद की जगह मैच की सबसे यादगार तस्वीर सामने आई, जब विराट कोहली और नवीन उल हक एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए, और इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं, जोकि सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+