IND vs SL मैच के बाद आपस में भिड़ गए फैंस, जमकर चले लात-घूसे, मारपीट का Video हुआ वायरल

Asia Cup 2023: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले भारत बनाम श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में रोचक मुकाबला देखने को मिला, जहां टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच के बाद स्टेडियम में फैंस के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि मंगलवार को भारत बनाम श्रीलंका के मैच के कुछ मिनट बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में फैंस के बीच लड़ाई हो गई। 33 सेकंड के इस वीडियो में दो फैंस को दिखाया गया है- एक ने श्रीलंका की जर्सी पहनी हुई है, जोकि मारपीट करते हुए देखा जा सकता है, जबकि अन्य लोगों को मामला शांत कराते हुए देखा जा सकता है।

viral video

दरअसल, वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि एक महिला, जोकि पुलिस की वर्दी पहने हुए मालूम होती है। वह ग्रुप में खड़े कुछ लोगों के साथ बातचीत करती हुई दिखाई देती है। कुछ सेकंड बाद ही श्रीलंकाई जर्सी पहने एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर हमला करता हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वहां मौजूद लोगों के काफी प्रयास के बाद दोनों को अलग-अलग कर दिया जाता है।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर ये विवाद किस वजह से शुरू हुआ था, लेकिन खाली सीटों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये घटना मैच खत्म होने के बाद की है, नहीं तो स्टेडियम में और भी दर्शक मौजूद होते। दावा किया जा रहा है कि श्रीलंका की करारी हार के बाद फैंस भौंकला गए, और फिर दोनों टीम के फैंस के बीच जमकर लात घूसे चले।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: केएल राहुल ने हर चुनौती का डटकर किया सामना, तीन दिन लगातार मैच खेलने पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गुरुवार यानी 14 सितंबर को होने वाला अगला सुपर फोर मैच दोनों टीमों के बीच दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला करेगा। टीम इंडिया पहले ही श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+