Asia Cup 2023: केएल राहुल ने हर चुनौती का डटकर किया सामना, तीन दिन लगातार मैच खेलने पर दी ये बड़ी प्रतिक्रिया

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने 6 महीने के बाद शानदार वापसी की है। एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखने के बाद क्रिकेट प्रेमी यही कहते नजर आए कि वापसी हो तो ऐसी! केएल ने कमबैक पर धमाकेदार प्रदर्शन करके टीम में तो जगह पक्की कर ली है, लेकिन लगातार दिन क्रिकेट खेलने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

मैच के बाद केएल राहुल ने कहा है कि एशिया कप 2023 में लगातार तीन दिन खेलना एक बड़ी चुनौती थी। भारत ने एशिया कप 2023 में अपने लगातार तीसरे मैच में श्रीलंका से खेला और उन्हें 41 रनों से हराया। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच रिजर्व डे में होने का खामियाजा राहुल को भुगतना पड़ा, उन्होंने पहले दिन बैटिंग की और फिर उसके बाद दो दिन बैटिंग और कीपिंग की।

KL Rahul

हालांकि, बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया, पहले पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया और फिर श्रीलंका के खिलाफ भारत के कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में महत्वपूर्ण 39 रन का अहम योगदान दिया।

मैच के बाद केएल ने कहा कि, 'यह पूरी तरह से आश्चर्यजनक था। यह हमारे लिए एक फिजिकल चैलेंज था। परिस्थितियां आदर्श नहीं थीं। इस मुकाबले ने हमारी बहुत परीक्षा ली और मुझे लगता है कि मैं टीम के लिए योगदान देकर खुश हूं। उन्होंने कहा कि मैं 4-5 महीने के लिए बाहर था, इसलिए जो भी मौका मिलेगा उसमें टीम के लिए योगदान देना चाहेंगे।'

कुलदीप यादव के प्रदर्शन को लेकर राहुल ने कहा कि, 'कुलदीप अच्छा कर रहे है। स्टंप के पीछे से उनके लिए चीजों को आसान करना और उनका मार्गदर्शन करना मेरा काम था। आखिर में हम जीत हासिल करके खुश हैं।'

बल्लेबाज ने आखिर में कहा कि, 'लगातार तीन दिनों तक खेलना मुश्किल था और खुशी है कि हमने परीक्षा पास कर ली।' इस जीत के साथ भारत एशिया कप 2023 के फाइनल में पहुंच गया और रविवार, 17 सितंबर को ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के विजेता से भिड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+