कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान बन सकते हैं रोहित, महान बल्लेबाज ने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ऐसे दाैर से गुजर रहे हैं जहां से हर कोई खिलाड़ी गुजरने की चाहत रखता है। रोहित को विराट कोहली की जगह तीनों फाॅर्मेट का कप्तान जब से बनाया है, टीम ने हार का सामना नहीं किया है। पूर्णकालिक भूमिका संभालने के बाद से रोहित ने 14 मैचों में टीम की कप्तानी संभाली, इन सभी मैचों में टीम को जीत हासिल हुई। हाल ही में दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी श्रीलंका के खिलाफ टीम ने जीती। वैसे तो कोहली की कप्तानी में भी भारत ने टेस्ट में कई रिकाॅर्ड जीत दर्ज कीं, लेकिन फिर भी घरेलू क्रिकेट के महान बल्लेबाज रहे वसीम जाफ ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि रोहित कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान हो सकते हैं।

Rohit Sharma

रोहित की कप्तानी विभिन्न कोनों से प्रशंसा अर्जित कर रही है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी रोहित की कप्तानी के काैशल की सराहना की। जाफर ने श्रीलंका पर भारत की सीरीज जीत के बाद ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, ''रोहित शर्मा कोहली से बेहतर टेस्ट कप्तान बन सकते हैं। मैं नहीं जानता कि वह कितने टेस्ट में कप्तानी करेगा, लेकिन सामरिक तौर पर मेरा मानना है कि वह सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक है और हम इसका परिणाम देख रहे हैं कि उन्होंने सीरीज को कैसे क्लीन स्वीप किया है। ऐसा लगता है कि कप्तानी सही कप्तान के हाथ में आ गई है।"

यह भी पढ़ें- नए नियमों के साथ दिखेगा IPL 2022 का रोमांच, BCCI ने किए 4 बड़े बदलाव

आपको बता दें कि कोहली ने भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने टेस्ट में खेले 68 मैचों में 40 मैच जीते हैं। हालांकि रोहित अब 35 साल के होने जा रहे हैं। ऐसे में बहुत कम संभावना है कि रोहित कोहली की तरह बताैर कप्तान ज्यादा मैच खेल पाएंगे। लेकिन रोहित के पास अभी भी भारत को ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाने का मौका है, जो कोहली अपने कार्यकाल में नहीं कर सके।

इस बीच, दोनों दिग्गज वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 2022 संस्करण के लिए कमर कस रहे हैं, जो 26 मार्च से शुरू हो रहा है। रोहित पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, जबकि कोहली इस बार बिना कप्तानी संभाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में खेलेंगे। इस बार बैंगलोर ने फाफ डु प्लेसिस को कप्तान चुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+