‘विराट vs बाबर’, इस रोमांचक जंग में Wasim Akram की हुई एंट्री, इन्हें बताया बेस्ट

इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) के दोनों के बीच की तुलना पर एक बड़ा बयान सामने आया है।

नई दिल्ली, 23 अगस्त: वर्ल्ड क्रिकेट में एक महान खिलाड़ी की दूसरे खिलाड़ी से तुलना का चलन बहुत पुराना है। मौजूदा समय में क्रिकेट के जानकारों को विराट कोहली और बाबर की तुलना करते देखा जा सकता है। कोई किंग कोहली को सर्वश्रेष्ठ बताता है, तो किसी का कहना है कि बाबर अब विराट से काफी आगे निकल गए हैं। इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) के दोनों के बीच की तुलना पर एक बड़ा बयान सामने आया है।

अकरम से पूछा गया बड़ा सवाल

अकरम से पूछा गया बड़ा सवाल

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 28 अगस्त को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स की एक प्रेस क्रॉन्फ्रेंस में वसीम अकरम और पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री ने कई सवालों के जवाब दिए। जब पूर्व पाकिस्तानी पेसर से विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

‘'यह होना स्वाभाविक है। बाबर एकदम कंसिस्टेंट बल्लेबाज रहे हैं, क्योंकि उनकी तकनीक एकदम सही है। वह युवा कप्तान हैं और मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में शामिल होने के बिल्कुल सही ट्रैक पर हैं। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि विराट कोहली उनसे बहुत आगे हैं।''

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Babar Azam, Virat Kohli, Rohit कौन होगा No 1, देखें आंकड़े | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    कोहली को लेकर भी बोले वसीम

    कोहली को लेकर भी बोले वसीम

    वसीम अकरम ने आगे विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘'फैंस, और मीडिया विराट कोहली की सोशल मीडिया पर गलत तरीके से आलोचना कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के महान खिलाड़ी हैं। विराट अभी सिर्फ 33 साल के हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि वो वापसी करेंगे। वह शानदार खिलाड़ी है। हालांकि उन्होंने आखिर में ये कहा कि आशा करता हूं कि विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में ना लौटे।''

    पाक के खिलाफ औसत 77 के पार

    पाक के खिलाफ औसत 77 के पार

    पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने T20I क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। 7 मुकाबलों में वह अभी तक 77.75 की बेहतरीन औसत और 118.25 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 311 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी देखने को मिले। पिछली 3 T20I पारियों में कोहली ने पाक के खिलाफ 49, नाबाद 55 और 57 रन के स्कोर बनाए हैं। 2012 के एशिया कप में विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ ही 183 रनों की नायाब पारी खेलकर भारत को मैच जीताया था।

    बाबर भी कम नहीं

    बाबर भी कम नहीं

    पाक कप्तान बाबर आजम की बात करें तो मॉर्डन क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी की मिसाल दी जाती है। लंबे समय से उनका बल्ला रुकने का ही नहीं ले रहा है। इस साल वनडे क्रिकेट के 9 मैचों की 8 पारियों में 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बना चुके हैं। 9 मुकाबलों में बाबर ने लगभग 85 की शानदार औसत से कुल 679 रन जोड़े हैं।

    पिछले साल भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में उन्होंने यादगार पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाकर पाक को 10 विकेट से मैच जीताया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+