ODI क्रिकेट खत्म हो रहा है, इसे अब बंद कर देना चाहिए, अकरम ने कहा- हम हो गए बोर

नई दिल्ली, 21 जुलाई: टी20 क्रिकेट के बढ़ते चलने के साथ टेस्ट क्रिकेट पर बड़ा खतरा माना जा रहा था लेकिन असली गिरावट वनडे क्रिकेट में आई है। अब टी20 और टेस्ट को देखने के बाद वनडे को देखना बेतुका लगता है। सच में वनडे क्रिकेट का कोई तुक नहीं नजर आ रहा है। आईसीसी ने लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप रखकर वनडे क्रिकेट को लगभग मार दिया है। ये चीज शायद क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था को अब समझ आ रही होगी। हर प्रतियोगिता विश्व कप को ध्यान में रखकर खेली जाती है। दुनिया भर की टी20 लीग और दो विश्व कप के कारण खेली जानी वाली टी20 प्रतियोगिता के कारण वनडे देखना भी अजीब लगता है।

ODI क्रिकेट अब बंद कर देना चाहिए

ODI क्रिकेट अब बंद कर देना चाहिए

ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर से एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिवसीय खेलों से स्टेडियम नहीं भरेंगे, खासकर एशियाई देशों में।

अकरम ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के वनडे से संन्यास लेने के फैसले का भी समर्थन किया। उन्होंने 31 साल की उम्र में 50 ओवर के प्रारूप को अलविदा कहने का फैसला किया था।

भारत-पाकिस्तान में स्टेडियम खाली मिलेंगे

भारत-पाकिस्तान में स्टेडियम खाली मिलेंगे

वॉघनी और टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट पर अकरम ने वनडे क्रिकेट को खत्म करने पर कहा, "ऐसा मुझे ऐसा लगता है। इंग्लैंड में, आपके पास भरे हुए स्टेडियम हैं। भारत में, पाकिस्तान में विशेष रूप से, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, एक दिवसीय क्रिकेट में आप स्टेडियम नहीं भरने जा रहे हैं। वे बस खाना पूर्ति के लिए ऐसा कर रहे हैं।"

अकरम ने कहा कि स्टोक्स का एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेना काफी दुखद है, लेकिन उन्होंने अपने फैसले से सहमति भी जताई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि ये एक दिवसीय क्रिकेट मरने जैसा है।

 अकरम ने कहा- हम हो गए बोर

अकरम ने कहा- हम हो गए बोर

अकरम ने कहा, "उसे [बेन स्टोक्स] यह तय करना होगा कि वह एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले रहा है, ये काफी दुखद है लेकिन मैं उससे सहमत हूं। एक दिवसीय क्रिकेट अब केवल एक खिंचा हुआ खेल है। एक कमेंटेटर के रूप में भी मुझे ऐसा लगता है, तो एक खिलाड़ी को कैसा लगता होगा।"

वनडे क्रिकेट खेलना काफी थका देने वाला

वनडे क्रिकेट खेलना काफी थका देने वाला

"टी 20 एक तरह से आसान है, चार घंटे में खेल खत्म हो जाता है। दुनिया भर की लीगों में बहुत अधिक पैसा है - मुझे लगता है कि यह आधुनिक क्रिकेट का हिस्सा है। टी20 हो या टेस्ट क्रिकेट। वन-डे क्रिकेट मरने जैसा है। एक खिलाड़ी के लिए वनडे क्रिकेट खेलना काफी थका देने वाला होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+