वनिंदु हसारंगा ने रचा इतिहास, प्रमुख टी20 लीग में ली पहली हैट्रिक

लंका प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन में पहले ही दिन वनिंदु हसारंगा ने हैट्रिक ली और अपनी टीम कैंडी फाल्कंस को जीत दिलाई। वह टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

Wanindu Hasaranga Hat trick: लंका प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज़ बेहतरीन तरीके से हुआ है। पहले ही दिन खेले गए दो मैचों में बड़े धमाके देखे गए। वनिंदु हसारंगा ने टूर्नामेंट के इतिहास की पहली हैट्रिक ली और अपनी टीम को बड़ी जीत हासिल करने में मदद की। ओवरऑल उनके टी20 करियर में यह दूसरी हैट्रिक रही। कैंडी फाल्कंस के लिए खेलते हुए हसारंगा ने यह बड़ा कारनामा किया। (Photo: SLC/Twitter SS)

हसारंगा ने दिलाई टीम को बड़ी जीत

हसारंगा ने दिलाई टीम को बड़ी जीत

वनिंदु हसारंगा ने अपनी स्पिन गेंदबाजी के सामने कोलम्बो स्टार्स के बल्लेबाजों को टिकने का मौका ही नहीं दिया। सबसे पहले उन्होंने दिनेश चांदीमल को बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद उन्होंने दो और लगातार विकेट झटके। उनके शिकार बनने वाले बल्लेबाज बेनी हॉवेल और सिकुगे प्रसन्ना थे। दोनों बल्लेबाज एक-एक गेंद के मेहमान बने और हसारंगा ने अपनी हैट्रिक हासिल कर ली। उनकी टीम कैंडी फाल्कंस को 109 रनों से बड़ी जीत मिली।

आंद्रे फ्लेचर ने जमाया तूफानी शतक

आंद्रे फ्लेचर ने जमाया तूफानी शतक

हसारंगा से पहले उनकी टीम के बल्लेबाज आंद्रे फ्लेचर ने धमाका करते हुए तूफानी बैटिंग का प्रदर्शन किया और कोलम्बो स्टार्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। वेस्टइंडीज से आने वाले फ्लेचर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। वह 67 गेंदों में 102 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके अलावा पथुम निसंका के बल्ले से भी रन देखने को मिले। निसंका ने भी 71 रनों की तूफानी पारी खेली। इस वजह से कैंडी ने 1 विकेट पर 199 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में कोलम्बो 90 रन बनाकर आउट हो गई। पहले दिन खेले गए एक अन्य मैच में जाफना किंग्स ने गाले ग्लैडिएटर्स को हरा दिया।

हसारंगा आरसीबी से खेलते हैं

हसारंगा आरसीबी से खेलते हैं

वनिंदु हसारंगा वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाकड़ स्पिन गेंदबाजी के कारण जाने जाते हैं। उनकी गूगली गेंद पढ़ने में बल्लेबाजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आईपीएल में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं। लंका प्रीमियर लीग में उनकी हैट्रिक देखकर आरसीबी टीम मैनेजमेंट काफी खुश होगा आईपीएल में भी वे हसारंगा से कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। अगले आईपीएल में उनके ऊपर नज़रें जरुर रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+