पाकिस्तान बोर्ड को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका क्रिकेट ने अपना खिलाड़ी PSL में भेजने से किया मना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शायद इसकी उम्मीद नहीं होगी लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने अपने इस दिग्गज को एनओसी प्रदान नहीं की है।

Hasaranga

PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में श्रीलंकाई टीम के कुछ खिलाड़ी खेल रहे हैं। कई नाम और भी थे जिनको साइन किया गया था, वनिंदु हसारंगा भी उनमें से एक थे। हसारंगा इस सीजन शायद पीएसएल में नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान सुपर लीग में जाने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है लेकिन वह उनको नहीं मिल पाया है। ऐसे में यह ऑल राउंडर अब पीएसएल 2023 में नहीं खेल पाएगा। वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम में शामिल थे।

श्रीलंका क्रिकेट से नहीं मिली अनुमति

हसारंगा इस समय श्रीलंका में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में उनको पाकिस्तान में खेलने के लिए एनओसी नहीं दी गई है। उनके नहीं होने से अब क्वेटा को किसी अन्य खिलाड़ी के साथ खेलना होगा और हसारंगा को रिप्लेस करना पड़ेगा। क्वेटा के एक प्रतिनिधि ने पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज को कहा है कि वह हसारंगा की अनुपलब्धता के बारे में जानते हैं और टीम में रिप्लेसमेंट के बारे में सोच रहे हैं।

सरफराज ने माना हसारंगा को प्रमुख खिलाड़ी

क्वेटा के कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि जहाँ तक विदेशी खिलाड़ियों की बात है, तो हसारंगा हमारी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं। वह वर्ल्ड में नम्बर एक स्पिनर हैं। इस वजह से हमने उनको टीम में शामिल किया। अगर वह हमारे लिए उपलब्ध होते, तो हमारे लिए अच्छी बात होती।

पीसीबी को नहीं थी इसकी उम्मीद

गौरतलब है कि पीसीबी को उम्मीद थी कि पाकिस्तान सुपर लीग के लिए श्रीलंका के खिलाड़ियों को अनुमति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको एनओसी नहीं मिली। हालांकि सभी के साथ ऐसा नहीं हुआ। हसारंगा गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। अगर वह पीएसएल में खेलते तो निश्चित रूप से क्वेटा ग्लैडिएटर्स को इसका फायदा मिलता। हसारंगा का नहीं आना क्वेटा के लिए एक बड़ा झटका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+