Jeffrey Vandersay को मैच से थोड़ी देर पहले टीम में लाया गया था, किस वजह से उनको प्लेइंग 11 में किया शामिल

Jeffrey Vandersay: श्रीलंकाई टीम ने भारत को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में धमाकेदार अंदाज में हराते हुए सीरीज में लीड हासिल आकर ली और इस मैच में गेंदबाजी से तबाही मचाने वाले का नाम जेफरी वेंडरसे है। उन्होंने शानादर फिरकी से भारतीय बल्लेबाजों को फंसा लिया और श्रीलंका को जीत दिला दी।

श्रीलंकाई टीम में वेंडरसे का नाम शामिल भी नहीं था लेकिन कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं, जो यादगार बन जाती हैं। जेफ्री को मुकाबले से पहले सुबह ही टीम में लाया गया था और उन्होंने अपने चयन को सार्थक साबित कर दिया। उन्होंने धीमी पिच का पूरा फायदा उठाया।

Jeffrey Vandersay

हेमस्टिंग में चोट के कारण श्रीलंका के लीडिंग स्पिनर वनिंदु हसारंगा बाहर हो गए और श्रीलंका की टीम में वेंडरसे को शामिल कर लिया गया था। इसके बाद मुकाबले में जो हुआ, वह इतिहास के पन्नो में दर्ज हो गया। श्रीलंका के इस गेंदबाज ने तबाही मचाते हुए भारत के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका ही नहीं दिया।

सबसे पहले उन्होंने रोहित शर्मा का विकेट झटका। रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में फिफ्टी जड़कर खेल रहे थे और श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे। इसके बाद वेंडरसे ने मोर्चा संभाल लिया और रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। वहां से गेंदबाज का हौसला बढ़ गया और वह हर बल्लेबाज को परेशान करते हुए आधा दर्जन खिलाड़ी आउट कर गए।

विराट कोहली, गिल, शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी आउट कर उन्होंने भारत को बैकफुट पर ला दिया। साल 2015 में उन्होंने श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब तक सिर्फ 22 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। पारी में 5 विकेट भी पहली बार हासिल किये हैं।

वेंडरसे ने विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। भारत के खिलाफ उन्होंने साल 1989 में 41 रन देकर 6 विकेट हासिल किये। वेंडरसे ने 33 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किये और रिचर्ड्स से कम रन देते हुए उनको पीछे छोड़ दिया। सीरीज का पहला मैच टाई रहा था और अब मेजबान टीम के पास लीड है। अंतिम एकदिवसीय मैच में भी स्पिन पिच देखने को मिलने वाली है और वेंडरसे के ऊपर नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+