पाकिस्तान टीम में जल्द वापसी करेंगे वहाब रियाज? PSL में खेल रहे हैं बाबर आजम की टीम से
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए दिसंबर 2020 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वहाब रियाज अभी पीएसएल में पेशावर जालमी की ओर से खेल रहे हैं। बाबर आजम उस टीम के कप्तान हैं।

पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर ज़ालमी के लिए बाबर आजम की कप्तानी में खेल रहे अनुभवी गेंदबाज वहाब रियाज पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि मुझे इस बात की उम्मीद है कि पीएसएल में बाबर आजम की कप्तानी में खेलने की वजह से मुझे पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में वापसी का मौका मिल सकता है और मुझे इसकी उम्मीद है। आपको बता दें कि वहाब रियाज ने पाकिस्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2020 में खेला था।
क्या कहा है वहाब रियाज ने?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में वापसी की आस लगाए बैठे वहाब रियाज ने कहा है, "एक खिलाड़ी के रूप में मैं इस वक्त क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। मेरे पास खुद को साबित करने का बेहतर मौका है और मैं इसे करने में सक्षम हूं। मैं इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं। मेरे लिए यह अच्छा है कि मैं जिस टीम से खेल रहा हूं उसका नेतृत्व बाबर आजम कर रहे हैं, इसलिए मुझपर दबाव कम है। मैं अपनी गेंदबाजी के बारे में सोच सकता हूं और इसे अच्छी तरह से लागू कर सकता हूं।"
आपको बता दें कि पीएसएल के पिछले सीजन में पेशावर जालमी की कप्तानी वहाब रियाज की जगह बाबर आजम को दी गई थी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा है कि कप्तानी की जिम्मेदारी से फ्री होने के बाद अब वो पूरी तरह अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अब उम्मीद है कि वो पाकिस्तान टीम में वापसी कर सकते हैं।
वहाब ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मेरा उद्देश्य विभिन्न परिस्थितियों में अपनी टीम को मैच जिताना है, आपका प्रदर्शन केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि आप कितने विकेट लेते हैं। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने विभिन्न दबाव वाली परिस्थितियों में कैसी गेंदबाजी की है? पीएसएल 2023 के अभी तक के तीन मैचों में वहाब ने 8.58 की इकॉनमी से रन देते हुए 2 विकेट हासिल किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications