Wahab Riaz: पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी, 1100 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Wahab Riaz appointed as Pakistan chief selector: वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव हो रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक और बड़ा बदलाव हो गया है। वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लगातार बदलाव की प्रक्रिया से गुजर रही है। कप्तान बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में भी कुछ नए बदलाव किए गए हैं।
वहाब रियाज को मिली बड़ी जिम्मेदारी: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वहाब रियाज को नेशनल मैंस सिलेक्शन कमिटी का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। वहाब रियाज ने हाल ही में क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व खिलाड़ी इंजमाम उल हक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब वहाब रियाज को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अगस्त में लिया था संन्यास: वहाब रियाज ने इस साल अगस्त में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पाकिस्तान के लिए उन्होंने 27 टेस्ट 91 वनडे और 36 T20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी मुकाबला इसी साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 1100 विकेट लिए हैं। उन्होंने 136 फर्स्ट क्लास मैचों में 441, 191 लिस्ट के मुकाबले में 260 और 348 T20 मैच में 413 विकेट झटकने का कारनामा किया है।
बाबर ने छोड़ी कप्तानी: भारत से वापस लौटने के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाबर आजम के बाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान के टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। वहीं शान मसूद पाकिस्तान के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और नवनियुक्त टीम डायरेक्टर मोहम्मद हफीज को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications