वीवीएस लक्ष्मण को ज़िम्बाब्वे जाने के लिए कितनी सैलरी मिलेगी? बतौर कोच गए हैं टीम के साथ
VVS Laxman: टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो गया। अब जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ बतौर कोच वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया है। टीम भी नई है और कप्तानी भी एक नए चेहरे के हाथों में है।
भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल को थमाई गई है। उनके साथ कोच के रिप में वीवीएस लक्ष्मण को भेजा गया है। लक्ष्मण को अस्थायी कोच के तौर पर टीम के साथ भेजा गया है। श्रीलंका दौरे से भारतीय टीम को एक नया कोच मिल जाएगा, बीसीसीआई को इसकी घोषणा करनी है।

सवाल यह है कि एक सीरीज के लिए टीम के साथ कोच बनकर गए वीवीएस लक्ष्मण को कितने रुपये की सैलरी दी जाएगी। राहुल द्रविड़ को कोचिंग के लिए बड़ी रकम दी जाती थी, ऐसे में क्या लक्ष्मण को भी ज्यादा अमाउंट मिलने वाला है, इसका उत्तर होगा कि नहीं। इतनी रकम उनको नहीं मिलेगी।
वीवीएस लक्ष्मण की सैलरी 50 लाख रुपये बताई जा रही है। लक्ष्मण एक सीरीज के लिए ही कोच होंगे। दूसरी तरफ राहुल द्रविड़ को एक बड़ी रकम मिलती थी। द्रविड़ को बतौर कोच 12 करोड़ रुपये सालाना मिलते थे। खिलाड़ियों के सेन्ट्रल अनुबंध से भी यह राशि ज्यादा है।
गौरतलब है कि ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम के साथ रियान पराग, अभिषेक शर्मा, तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी गए हैं। नए चेहरों के साथ टीम का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा। गिल की कप्तानी में भारत की टीम पहली बार खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला हरारे में आज ही है।
वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। उनमें से कुछ ही नामों को टीम में शामिल किया गया है लेकिन शुरुआती दो मैचों में उनकी सेवाएं नहीं मिल पाएगी। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications