ILT20 Final: वीरेंद्र सहवाग के अरेबिक लुक से सोशल मीडिया पर मचा बवाल, 'वीरू' का नया अवतार देख फैंस हुए हैरान
भारत के अनुभवी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शनिवार को तब सुर्खियों में आ गए जब उन्हें इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के फाइनल के दौरान अरब लुक में देखा गया। सहवाग को एमआई अमीरात और दुबई कैपिटल्स के बीच फाइनल मैच के दौरान शोएब अख्तर के साथ एक शो की मेजबानी करते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस सहवाग को अप्रत्याशित लुक में देखकर हैरान रह गए।
एक साथ नजर आए सहवाग और शोएब
शो के दौरान वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर ने फाइनल मैच और दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल की स्थिति के बारे में मजेदार बातचीत की। अनुभवी खिलाड़ियों ने पिच पर अपने बहुमूल्य इनपुट शेयर किए और दर्शकों को फाइनल मैच से क्या उम्मीद की जानी चाहिए इसकी एक झलक प्रदान की

उन्होंने शोएब अख्तर के साथ बातचीत के दौरान कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह से वीरेंद्र सहवाग के अरब लुक से चिपके नजर आए। देखते ही देखते सहवाग के लुक को लेकर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने तीखी टिप्पणी करते हुए लिखा, 'वो इंडिया नाम हटाना चाहते थे, क्योंकि ये हमारा नहीं है, लेकिन अब उन्होंने खुद ही कुछ पैसों के लिए इसे अपना लिया है। इन तथाकथित सेलेब्स पर कभी भरोसा न करें।'
इंटरनेशनल लीग टी20 2024 के 33 मैचों में फैंस को रोमांचित करने के बाद एमआई अमीरात और दुबई कैपिटल्स के बीच का फाइनल 17 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने 18 फरवरी को दुबई कैपिटल्स को हराकर दूसरे सीजन का खिताब जीत लिया। मुंबई की टीम ने फाइनल में दुबई कैपिटल्स को 45 रनों से शिकस्त दी।
सोशल मीडिया पर छाया कमेंट्री पैनल का वीडियो
शोएब अख्तर, डैनी मॉरिसन, वीरेंद्र सहवाग, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, हरभजन सिंह, वकार यूनिस, रोहन गावस्कर और साइमन डूल जैसे पूर्व क्रिकेटरों को खेल से पहले थॉब पहने देखा गया, सभी दिग्गजों का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पूरे कमेंट्री पैनल ने प्रशंसकों का अनोखे अंदाज में स्वागत करते हुए कहा, "हबीबी! दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम आएं।'












Click it and Unblock the Notifications