'अब मैं बूढ़ा हो गया हूं, काश 18-19 साल का होता तो', वीरेंद्र सहवाग की ये ख्वाहिश नहीं जानते होंगे आप
Delhi Premier League, Virender Sehwag News: दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। 17 अगस्त से इस लीग की शुरुआत हो रही है जिसमें पुरुष एवं महिला टीम भाग लेंगी। शुक्रवार यानी 2 अगस्त को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष और लीग के अध्यक्ष रोहन जेटली ने इस टूर्नामेंट को लेकर कुछ बातों की जानकारी मीडिया के साथ शेयर की।
अब मैं बूढ़ा हो गया हूं, काश 18-19 साल का होता तो
भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी इस दौरान वहां मौजूद थे। सहवाग से जब पूछा गया कि क्या वह इस टूर्नामेंट में खेलते या कोचिंग करते नजर आएंगे? इसका जवाब सहवाग ने हंसते हुए दिया कि मैं अब बूढ़ा हो गया हूं, काश में 18-19 साल का होता तो मैं इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकता था।

सहवाग ने कही बड़ी बात
सहवाग ने कहा कि ये टूर्नामेंट युवाओं के टैलेंट को निखारने का काम करेगी। इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों में शामिल किया जाएगा। वहीं से फिर कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम तक का सफर भी तय करेंगे। सहवाग ने अपने बेटे को लेकर कहा कि वह अक्सर मुझसे इस तरह के टूर्नामेंट के बारे में पूछता रहता है। युवा खिलाड़ियों के पास इसके जरिए अपना दमखम दिखाने का मौका होगा।
भारतीय खिलाड़ी भी होंगे शामिल
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने बताया कि ऋषभ पंत, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों से लगातार टूर्नामेंट को लेकर बातचीत की जा रही है। इस टी 20 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
ऋषभ पंत ने किया खेलने का वादा
डीपीएल के लिए फ्रैंचाइजी नीलामी पिछले रविवार को हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप छह पुरुष टीमों को कुल मिलाकर 49.65 करोड़ रुपये में बेचा गया। जेटली ने शुक्रवार को ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह में कहा कि ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, हर्षित राणा और अन्य भारतीय खिलाड़ी डीपीएल के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। मेरी ऋषभ पंत से बात हुई है और उन्होंने मुझसे लीग में भाग लेने का वादा किया है, लेकिन यह केवल उनकी उपलब्धता और राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर निर्भर करता है। लेकिन अभी वह खेलेंगे, नवदीप और हर्षित भी लीग में शामिल होंगे।
सहवाग ने जताया भरोसा
लीग के ब्रांड एंबेसडर वीरेंद्र सहवाग ने डीपीएल के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया। सहवाग ने अपने खेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि हमें ऐसे मौके बहुत कम मिलते थे। उन्होंने कहा कि जब मैं अपने बचपन में खेलता था तो हमें इस तरह के मौके नहीं मिलते थे। अब मेरा बेटा अलग-अलग लीग में खेल रहा है। मुझे खुशी है कि उसे ये मौके मिलेंगे। हां, यह बहुत अच्छा मौका है।
खेले जाएंगे कुल 40 मैच
डीपीएल के पहले सीजन में 40 मैच खेले जाएंगे: 33 मैच पुरुषों के लिए और सात मैच महिलाओं के लिए होंगे। छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी: वेस्ट दिल्ली लायंस, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स, ओल्ड दिल्ली-6, दिल्ली किंग्स और ईस्ट दिल्ली राइडर्स। मैचों का प्रसारण स्पोर्ट्स18 पर किया जाएगा और जियोसिनेमा पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications