सहवाग ने भारत की आलोचना करने वालों को दिया करारा जवाब, जानें कैसे उन्होंने पाकिस्तानियों को धोया
Virender Sehwag: पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अंतिम लीग चरण का मैच हारकर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर हो गई। वीरेंदर सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। भारत की आलोचना करने वालों और मजाक बनाने वालों को सहवाग ने जवाब दिया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सहवाग ने एक लम्बा पोस्ट लिखते हुए पाकिस्तान के उन सभी लोगों को एक बार में ही जवाब दे दिया, जिन्होंने भारत की आलोचना करने और मजाक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सहवाग के पोस्ट ने फैन्स का दिल जीत लिया।

सहवाग ने लिखा की 21वीं सदी में छह वर्ल्ड कप हुए हैं। 2007 के वर्ल्ड कप के अलावा भारत हर बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। दूसरी तरफ पाकिस्तान इन छह मौकों पर सिर्फ 2011 में सेमीफाइनल तक पहुँचा। वे आईसीसी और बीसीसीआई के ऊपर पिच बदलने और गेंद बदलने के हास्यास्पद आरोप लगाते रहे।
आगे सहवाग ने लिखा कि उनको हराने के बाद भी पाक प्रधानमंत्री दूसरी टीमों के खिलाफ हमारी पराजय पर हमारा मजाक बनाते हैं। यहाँ आने के बाद व्यंग्य करते हुए उनके खिलाड़ियों ने हैदराबाद में चाय के साथ फोटो डालकर हमारे सैनिक का मजाक उड़ाया। कैमरे पर पीसीबी चीफ हमें दुश्मन देश कहते हैं और वे इस नफरत के बाद प्यार चाहते हैं।
सहवाग ने लिखा कि जो लोग क्लास पर ज्ञान दे रहे हैं, यह दोतरफा होता है। हमारे साथ अच्छा बर्ताव करो, तो हम भी अच्छे हैं। अगर कोई उनकी (पाकिस्तान) तरफ बर्ताव करेगा, तो ब्याज समेत वापस लौटाना मेरा काम है। मैदान के अंदर भी और मैदान के बाहर भी।
इससे पहले सहवाग ने पाकिस्तानी टीम का मजाक बनाते हुए कहा था कि उनको सुरक्षित अपने देश की फ्लाईट पकड़ लेनी चाहिए। सहवाग ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि पाकिस्तानी टीम के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैच एक औपचारिकता ही था। इस वजह से भी सहवाग को निशाना बनाया गया था लेकिन इस बार उन्होंने करारा जवाब दिया है।












Click it and Unblock the Notifications