वीरेंद्र सहवाग बोले- ये खिलाड़ी अगर ऐसे ही खेलता रहा, तो जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका

फाइनल से पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की है।

Virender Sehwag

नई दिल्ली, 29 मई: आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्वॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे पायदान पर रही थी और दोनों को ही खिताबी जीत के लिए फेवरेट भी माना जा रहा है। फाइनल से पहले भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल की खूब तारीफ की है।

Recommended Video

    IPL 2022: Gujarat के फाइनल में पंहुचने क्या रहे 5 फैक्टर, टीम की एकजुटता का बड़ा रोल| वनइंडिया हिंदी
    क्वालिफायर-2 में कमाल की लय में थे जायसवाल

    क्वालिफायर-2 में कमाल की लय में थे जायसवाल

    क्रिकबज के शो पर सहवाग ने कहा, ‘'यशस्वी ने जोस बटलर के ऊपर से दबाव पूरी तरह से हटा दिया था। जायसवाल ने पहले ही ओवर में तुरंत 16 रन बनाकर दबाव कम किया। उन्होंने बटलर को सारी जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया था। ऐसे में आपको युवा खिलाड़ी की तारीफ करनी चाहिए। हां , यह एक संक्षिप्त पारी थी लेकिन टीम के बहुत काम आई। इसलिए यह संतोषजनक है कि टीम के पास एक ऐसा बल्लेबाज होगा जो अपनी पूरी क्षमता से पावरप्ले का उपयोग करने के लिए पर्याप्त हो।‘'

    सिराज के ओवर में बनाए थे 16 रन

    सिराज के ओवर में बनाए थे 16 रन

    क्वालिफायर-2 में राजस्थान का सामना आरसीबी से हुआ था, जहां 158 रन का टारगेट का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल ने केवल 13 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। पारी के पहले ही ओवर में युवा ओपनर ने मोहम्मद सिराज के ओवर में 16 रन जोड़े थे। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और एक चौका लगाया था। पहले विकेट के लिए यशस्वी और बटलर ने 31 गेंदों में 61 रन जोड़कर आरसीबी के खेमे में खलबली मचा दी थी।

    जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका

    जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका

    वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, ‘'हालांकि, अगर उसे (यशस्वी) भारत के लिए प्रदर्शन करना है, तो उसे बड़े रन बनाने होंगे। उन्हें दिखाना होगा कि वह बड़ी जीत के लिए बेताब है। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे, तो इसमें कोई शक नहीं है कि उनको जल्दी ही टीम इंडिया में मौका मिलेगा।‘'

    बढ़िया फॉर्म में हैं जायसवाल

    बढ़िया फॉर्म में हैं जायसवाल

    इस सीजन शुरुआती मैचों में फ्लॉप होने के बाद यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन ने ड्रॉप कर दिया गया था, लेकिन टीम में वापसी के बाद उन्होंने लगातार शानदार खेल दिखाया। आईपीएल 2022 के 9 मैचों में यशस्वी अभी तक 26 के औसत और 132.58 के स्ट्राइक रेट से कुल 236 रन बना चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+