रिद्धिमान साहा की पोस्ट देखकर दुखी हुए सहवाग, बोले- ना तो वो सम्मानित है, ना ही पत्रकार है

नई दिल्ली, 20 फरवरी: भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को उस रिपोर्टर को लताड़ा है जिसने रिद्धिमान साहा को इंटरव्यू देने के लिए एक तरीके से धमकाया है। भारत के अनुभवी विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने पत्रकार द्वारा भेजे गए मैसेज को सोशल मीडिया पर उजागर किया था। वीरेंद्र सहवाग ने इस पोस्ट को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी।

Virender Sehwag feels sad after seeing Wriddhiman Saha post, check his reaction

रिद्धिमान साहा ने 20 फरवरी की सुबह किए गए ट्वीट में यह बात स्पष्ट की थी कि भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदान के बाद मुझे इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे इस तरह के कथित जर्नलिस्ट से ऐसी बातों का सामना करना पड़ रहा है। आप देख सकते हैं पत्रकारिता कहां तक पहुंच गई है।

साहा ने चैटिंग मैसेंजर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिस पर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट करते हुए उस रिपोर्टर को लताड़ लगाई और कहा कि यह काफी दुखद है।ना तो यह सम्मानित सदस्य है और ना ही इस इंसान को जर्नलिस्ट कहा जा सकता है। रिद्धिमान साहा के लिए अपना सपोर्ट जताते हुए सहवाग लिखते हैं- यह बेहद दुखद बात है यह किस किस्म की जागरूकता है। ना तो वह सम्मानित है और ना ही एक पत्रकार है, बस केवल चमचागिरी है। रिद्धिमान साहा, मैं आपके साथ हूं।

बता दे रिद्धिमान साहा को भारतीय टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। टीम इंडिया को मार्च में श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सेदारी करनी है और बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा ने साहा समेत कई दिग्गजों को बाहर करने का फैसला किया जिसमें चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी भी शामिल है।

चेतन शर्मा ने रिद्धिमान साहा के रणजी ट्रॉफी में ना खेलने पर भी सवाल उठाया और कहा कि यह तो कोलकाता की क्रिकेट एसोसिएशन ही बता सकती है कि वह रणजी ट्रॉफी में हिस्सेदारी क्यों नहीं कर रहे हैं एक चयनकर्ता के तौर पर हम रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निगाह रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+