Virender Sehwag and Aarti Ahlawat:सहवाग-आरती के तलाक की अफवाओं के बीच जानिए क्या करते हैं वीरू के दोनों बच्चे?
Virender Sehwag and Aarti Ahlawat:पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग औऱ उनकी पत्नी आरती इस वक्त तलाक की अफवाओं को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चित हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और उनकी पत्नी आरती के बीच कुछ भी ठीक नहीं हैं, दोनों के बीच अनबन चल रही है।
ये बातें इसलिए उठीं क्योंकि सहवाग और आरती ने एक-दूसरे को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है।दोनों के अलगाव की खबरों से इस वक्त सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है लेकिन अभी तक सहवाग और आरती की ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

आपको बता दें कि आरती और सहवाग की शादी को 20 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, दोनों ने अप्रैल 2004 में सात फेरे लिए थे। दोनों को शादी से दो बेटे हैं।
जहां वीरेंद्र सहवाग का शानदार क्रिकेट करियर रहा है और उन्होंने कई बार अपने खेल से भारत को विश्वपटल पर मुस्कुराने और इतराने का मौका दिया है तो वहीं उनकी पत्नी आरती को भी लोग ब्यूटी विद ब्रेन कहते हैं। देखने में बेहद खूबसूरत आरती मशहूर वकील सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं।
वीरेंद्र सहवाग औऱ आरती के दो बेटे (Virender Sehwag and Aarti Ahlawat)
इस पावर कपल को दो बेटे आर्यवीर (2007 में जन्म) और वेदांत (2010 में जन्म) हैं, जो कि अपने पापा की ही तरह क्रिकेटर हैं।
आर्यवीर दिल्ली की अंडर-19 टीम के लिए खेल रहे हैं, तो वहीं वेदांत ने 2024-25 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था। आर्यवीर सहवाग ने कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ दिल्ली के लिए 309 गेंदों में 297 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी तो वहीं छोटे बेटे वेदांत बेहतरीन बॉलर हैं, उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 24 विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।
'पूरी आजादी देते हैं और क्रिकेट दोनों ने अपने मन से चुना है'
सहवाग ने कई बार कहा है कि 'वह अपने बच्चों पर कोई दबाव नहीं डालते और उन्हें उनकी पसंद का क्षेत्र चुनने के लिए पूरी आजादी देते हैं और क्रिकेट दोनों ने अपने मन से चुना है।'
सहवाग ने 104 टेस्ट, 251 वनडे मुकाबले खेले (Virender Sehwag and Aarti Ahlawat)
मालूम हो कि सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में सहवाग ने 8586 रन, वनडे में 8273 रन और टी20 इंटरनेशनल में 394 रन स्कोर किए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मुल्तान में तिहरा शतक जड़ा था इसलिए ही उन्हें 'मुल्तान का सुल्तान' कहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सहवाग इधर काफी दिनों से शांत हैं,सभी को उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार है, देखते हैं कि सहवाग इस बारे में कब चुप्पी तोड़ते हैं।












Click it and Unblock the Notifications