Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sehwag- Aarti: इस राजनेता के घर में हुई थी सहवाग की शादी, जानिए 'मुल्तान के सुल्तान' की ये रोचक कहानी

Virender Sehwag & Aarti Ahlawat:पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के तलाक की खबरों ने इस वक्त सोशल मीडिया पर खलबली मचाई हुई है, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि दोनों बीस साल की शादी को खत्म करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहवाग और आरती ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है, इसी वजह से कहा जा रहा है कि सहवाग और उनकी पत्नी के बीच में सब ठीक नहीं चल रहा है।

Virender Sehwag amp amp Aarti Ahlawat

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार 2004 में शादी करने वाला यह कपल कई महीनों से अलग रह रहा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले सहवाग की ओर से इस बारे में अभी तक कुछ बोला नहीं गया है। सहवाग और आरती के बीच बढ़ती दूरियां पहली बार तब देखी गईं थीं जब दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसर के बारे में लिखना बंद कर दिया।

बेटे आर्यवीर और अपनी मां कृष्णा के साथ शेयर की फोटो (Virender Sehwag & Aarti Ahlawat)

सहवाग, जो आमतौर पर अपने परिवार के बारे में काफी खुलकर बातें किया करते हैं, ने पिछले साल दिवाली पर अपने बड़े बेटे आर्यवीर और अपनी मां कृष्णा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं थीं लेकिन अपनी पत्नी आरती और छोटे बेटे वेदांत का कोई जिक्र नहीं किया था, जिसके बाद से ही लोगों के मन में इनको लेकर सवाल उठ रहे थे।

साल 2004 में हुई थी वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत की शादी

मालूम हो कि 'मुल्तान के सुल्तान' कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ने अप्रैल, 2004 में शादी की थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले सहवाग और आरती ने करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट भी किया था लेकिन किसी को भी कानों-कान इस बारे में कोई खबर ना थी। खास बात ये है कि इस हाई प्रोफाइल शादी के लिए एक दिग्गज नेता ने अपना सरकारी आवास तक छोड़ दिया था।

अरुण जेटली के घर से हुई थी वीरू-आरती की शादी (Virender Sehwag & Aarti Ahlawat)

जी हां, पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता स्व अरुण जेटली के घर से सहवाग और आरती की शादी हुई थी। मालूम हो कि अरुण जेटली 1999 से 2012 तक डीडीसीए ( Delhi & District Cricket Association) के अध्यक्ष थे।

वीरू-आरती की शादी उनके नई दिल्ली स्थित सरकार बंगले से हुई थी, जिसमें खेल जगत, बिजनेस और राजनीतिक क्षेत्र की मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी पूरे हरियाणवी रीति-रिवाज से हुई थी, इसमें कैटरिंग व्यवस्था भी अरुण जेटली की ओर से की गई थी, हालांकि तब इस शादी को मीडिया से काफी दूर रखा गया था।

दो बेटों के मम्मी-पापा हैं आरती-सहवाग (Virender Sehwag & Aarti Ahlawat)

शादी के बाद दिल्ली के एक फाइव स्टार सितारा होटल में भव्य रिसेप्शन हुआ था। आपको बता दें देखने में बेहद हसीन आरती अहलावत शहूर वकील सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं और दिल्ली के मैत्रेयी कॉलेज से पढ़ी हुई हैं, इस पावर कपल को दो बेटे आर्यवीर (2007 में जन्म) और वेदांत (2010 में जन्म) हैं।

सहवाग-आरती अभी तक 'मेड फॉर इच अदर'कहे जाते रहे हैं

सहवाग-आरती अभी तक 'मेड फॉर इच अदर'कहे जाते रहे हैं इसलिए दोनों के तलाक की खबर लोगों के पच नहीं रही है, अब सभी को इंतजार है कि सहवाग और आरती के बयान का, देखते हैं कि दोनों कब इस मामले में चुप्पी में तोड़ते हैं।

सहवाग क्यों कहलाते हैं 'मुल्तान के सुल्तान'?

  • विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की काफी पिटाई की थी।
  • साल 2004 के इस टेस्ट मैच में सहवाग ने तिहरा शतक जड़ा था।
  • सहवाग ने 364 गेंदों में 309 रन की पारी खेली थी, तब से ही वो 'मुल्तान के सुल्तान' कहे जाते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+