IND vs PAK मैच से पहले कोहली ने पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी से पूछा हालचाल, दोनों की दोस्ती ने जीता फैंस का दिल

Asia Cup 2023, IND vs PAK: एशिया कप 2023 के तीसरे हाई-वोल्टेज मुकाबले में शनिवार को भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों ने एक दशक से अधिक समय से कोई बायलेटरल सीरीज नहीं खेली है। इस बीच महामुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और पाकिस्तान के हारिस रउफ की मुलाकात का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच मुलाकात को देखा जा सका है। वीडियो में कोहली और रउफ, रोहित और बाबर, सिराज और रउफ समेत कई अन्य खिलाड़ियों की बातचीत को देखा जा सकता है।

Virat Kohlis Meeting With Haris Rauf

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से विराट कोहली और हारिस रउफ ने एक दूसरे को गले लगाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया। दरअसल, टी20 विश्व कप 2022 में रउफ की गेंद पर कोहली द्वारा यादगार छक्का लगाने के बाद से यह दोनों की पहली मुलाकात है।

पाकिस्तान ने बहुप्रतीक्षित एशिया कप मैच में भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को उसी टीम का नाम घोषित करने का फैसला किया जिसने बुधवार को अपने शुरुआती मैच में नेपाल को 238 रनों से हराया था।

नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (151) और इफ्तिखार अहमद (नाबाद 109) के शतकों की बदौलत 6 विकेट पर 342 रन बनाए। शादाब खान के चार विकेट की बदौलत नेपाल की टीम 104 रन पर ढेर हो गई।मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि पीसीबी भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का खुलासा करेगा।

उन्होंने कहा कि, 'टॉप ऑर्डर हाल के दिनों में अच्छा योगदान दे रहा है। मीडिल ऑर्डर के लड़के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे भारत के खिलाफ ऐसा करने में सक्षम होंगे।'

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमां, इमाम-उल-हक, सलमान आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+