Virat Kohli को चाहिए थी धोनी की कप्तानी लेकिन रवि शास्त्री ने समझाया, पूर्व कोच का हैरान करने वाला खुलासा

विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी से ही कप्तानी मिली थी लेकिन वह इसके लिए पहले से ही उत्सुक थे। इसका खुलासा एक बुक में हुआ है।

Kohli and Dhoni

Virat Kohli Wanter to be White ball captain: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच संबंध काफी अच्छे और गहरे रहे हैं। विराट कोहली को कई बार महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए देखा गया है। उन्होंने यहां तक कहा है कि आप मेरे कप्तान हमेशा रहेंगे। धोनी ने 2014 में कोहली को टेस्ट कप्तानी सौंप दी थी। उसके बाद कोहली सफेद गेंद क्रिकेट में कप्तान बनने के लिए उत्सुक थे। इस बात का खुलासा भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया है।

विराट कोहली कप्तानी के लिए थे उत्सुक

विराट कोहली कप्तानी के लिए थे उत्सुक

आज श्रीधर ने अपनी नई किताब 'माय डेज विद द इंडियन क्रिकेट टीम' में बड़ा खुलासा करते हुए कई चीजों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि साल 2016 में कोहली सफेद गेंद क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के लिए काफी उत्सुक थे। श्रीधर ने यह भी कहा है कि कई ऐसी बातें थी जिससे पता चलता है कि विराट कोहली भारतीय टीम की कप्तान अपने हाथों में लेना चाहते थे।

रवि शास्त्री ने कोहली को समझाया

रवि शास्त्री ने कोहली को समझाया

श्रीधर ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि रवि शास्त्री ने विराट कोहली को बुलाकर कहा कि देखो आपको टेस्ट क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी दी है। उस फैसले का सम्मान करना चाहिए और सफेद केंद्र क्रिकेट टीम की कप्तानी के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए। शास्त्री ने यह भी कहा कि अगर आप उनका सम्मान नहीं करेंगे, तो कल जब आप कप्तान बनेंगे तब आपका भी कोई सम्मान नहीं करेगा। रवि शास्त्री ने कहा कि कप्तानी के पीछे मत भागो, यह खुद तुम्हारे पास आएगी।

बाद में धोनी ने दी कोहली को कप्तानी

बाद में धोनी ने दी कोहली को कप्तानी

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक कप्तानी छोड़ते हुए सफेद गेंद क्रिकेट में भी विराट कोहली को यह जिम्मेदारी दे दी। उसके बाद वह विराट कोहली की कप्तानी में टीम के लिए खेलते रहे। साल 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी धोनी खेले थे, 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी। हालांकि विराट कोहली ने धोनी के सम्मान में कई बार प्रतिक्रिया दी है। कोहली यह भी कहते हैं कि धोनी से उनको काफी कुछ सीखने को मिला। धोनी और विराट कोहली का बॉन्ड अब भी काफी अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+