विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई रोनाल्डो की फोटो, आलोचकों की बोलती कर दी बंद

विराट कोहली ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है, जिसके जरिए उन्होंने रोनाल्डो के आलोचकों को जवाब दिया है।

Virat Kohli and cristiano ronaldo

फीफा वर्ल्ड कप के बाद फुटबॉल के दो बड़े दिग्गज खिलाड़ी एकबार फिर मैदान पर साथ दिखे। दरअसल, शुक्रवार को पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी सउदी अरब में रियाद इलेवन और पीएसजी के बीच हुए दोस्ताना मैच में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखे। इस मैच में रियाद इलेवन के कप्तान रोनाल्डो ने दो बेहतरीन गोल दागे, जिसके बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी रोनाल्डो की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। विराट कोहली ने इस मैच रोनाल्डो के प्रदर्शन की सराहना की। कोहली ने रोनाल्डो के लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी लगाई, जिसके जरिए उन्होंने रोनाल्डो के आलोचकों को जवाब दिया।

कोहली ने रोनाल्डो के आलोचकों को दिया जवाब

दरअसल, विराट कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोनाल्डो की एक फोटो लगाई है। इस फोटो के साथ विराट ने लिखा है कि 38 साल की उम्र होने के बाद भी यह स्टार खेल रहा है, कुछ फुटबॉल एक्सपर्ट सुर्खियों में बने रहने के लिए हर हफ्ते उसकी आलोचना करते हैं और चुपचाप शांत हो जाते हैं, लेकिन उन आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए उसने दुनिया के शीर्ष क्लबों में से एक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि विराट कोहली का फुटबॉल के प्रति प्रेम किसी से नहीं छिपा है। वो रोनाल्डो और मेसी के जबरदस्त फैन हैं।

रोनाल्डो की टीम को मिली हार

आपको बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए सउदी अरब में डेब्यू व्यक्तिगत तौर पर काफी अच्छा रहा। उनकी टीम भले ही पेरिस सेंट जर्मन के हाथों 5-4 से हार गई हो, लेकिन रोनाल्डो ने अपने डेब्यू में दो गोल दागे। PSG के लिए लियोनल मेसी और किलियन एम्बापे दोनों ने गोल दागे। सउदी की टीम से रोनाल्डो ने अकेले दो गोल दागे थे। मैच समाप्त होने के बाद रोनाल्डो ने ट्विटर पर एक बेहतरीन पोस्ट भी डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है- पिच पर वापसी करके और गोल करने के बाद एक अलग ही खुशी महसूस हो रही है, कुछ पुराने दोस्त फिर से मिले हैं। रोनाल्डो ने इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें मेसी नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+