25 लाख फॉलोअर्स वाली मिस्ट्री गर्ल कौन? कोहली के शतक के तुरंत बाद हुआ था रिएक्शन वायरल
Ranchi Viral Girl: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की जीत से ज़्यादा एक चीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। यह था सुपरस्टार विराट कोहली के शानदार शतक पूरा करने के बाद एक युवा लड़की का इमोशनल रिएक्शन, जिसे कैमरापर्सन ने कैद कर लिया और वह रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गई।
जी हाँ, यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की दुनिया का चर्चित चेहरा रिया वर्मा हैं, जिनकी दीवानगी ने मैच के रोमांच को एक अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया।

कौन है मिस्ट्री गर्ल?
विराट कोहली के शतक के तुरंत बाद जिस लड़की का रिएक्शन वायरल हुआ, उसकी पहचान अब सामने आ चुकी है। वह कोई आम क्रिकेट फैन नहीं, बल्कि एक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। बताया जा रहा है कि यूट्यूब पर रिया के 3 लाख सब्सक्रिप्शन हैं और इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोवर हैं।
कोहली का शतक पूरा होने पर आया था रिएक्शन
रिया वर्मा टीम इंडिया की हौसला-आफजाई करने के लिए कल रांची के मैदान पर मौजूद थीं। कैमरापर्सन ने उनकी मौजूदगी को पहचान लिया और जैसे ही विराट कोहली ने अपना 52वां शतक पूरा किया, कैमरा सीधे रिया पर गया और उन्हें तगड़ा वायरल कर दिया।
The Happiness ☺️ on this girl face is wholesome moment for every Virat Kohli fan love ❤️..
— Manvendra Sharma (@Manvendra__17) November 30, 2025
Cute moment captured during Virat Kohli Century. pic.twitter.com/2QNxst83vZ
दरअसल, वायरल गर्ल रिया वर्मा ने कोहली के शतक पूरा होने पर अपने अलग अंदाज़ में रिएक्ट किया था। उनकी प्रतिक्रिया ने दर्शाया कि उनके लिए यह शतक महज़ एक स्कोर नहीं, बल्कि एक भावनात्मक पल था।
भारतीय टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज कर ली लेकिन काम मुश्किल हो चला था, अंतिम विकेट ने टीम इंडिया को परेशान किया। कॉर्बिन बोश ने धमाल मचाते हुए फिफ्टी जमा दी थी। 350 के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 332 पर सिमट गई। कोहली ने अपनी पारी के दौरान तूफ़ानी अंदाज दिखाया, उन्होंने 7 छक्के उड़ाए। वह 135 रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications