अनुष्का का बेंगलुरु के साथ है 'स्पेशल कनेक्शन', कोहली ने कहा- कम लोग ये बात जानते हैं
नई दिल्लीः भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के बेंगलुरु कनेक्शन पर बात की है और बताया है कि बीवी ने उनकी तुलना में इस शहर में कहीं ज्यादा समय बिताया है। विराट अपनी फ्रेंजाइजी आरसीबी के बहुत ही वफादार रहे हैं और कह चुके हैं कि इस टीम से बेहतर उनको कोई ओर आईपीएल में नहीं मिल सकता था। कोहली 2021 के आईपीएल लेग के दौरान आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।

कोहली ने अनुष्का को बेंगलुरु गर्ल बताया
लेकिन इसके बावजूद कोहली को आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया हुआ है और बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक 15 करोड़ रुपए में यह सौदा हुआ है। कोहली ने बेंगलुरु की फ्रेंचाइंजी में जाने का एक फायदा यह भी बताया कि उनकी पत्नी अनुष्का भी इस शहर से खास कनेक्शन रखती हैं।
आरसीबी की पॉडकास्ट पर बात करते हुए कोहली ने अनुष्का को बेंगलुरु गर्ल बताया है जो वहीं पर पली है। कोहली कहते हैं कि, अनुष्का ने मेरे से ज्यादा समय बेंगलुरु में बिताया है और ज्यादा लोग ये बात नहीं जानते हैं। तो निश्चित तौर पर मेरे आरसीबी में खेलने से उनको खुशी होती है।

मैं खेलता हूं, अनुष्का पुराने यादें ताजा करती हैं- कोहली
कोहली आगे कहते हैं कि जब हम लोग खराब प्रदर्शन करते हैं तो अनुष्का को भी दुख होता है। क्योंकि उनका बेंगलुरु के साथ पहले ही एक स्पेशल कनेक्शन है। वे बेंगलुरु के लिए खेलता हैं और अनुष्का के लिए ये पुरानी यादों को ताजा करने जैसा हो जाता है जो उन्होंने इस शहर के साथ गुजारी हैं। और निश्चित तौर पर वह इस बात से प्यार करती है।
कोहली ने अपने क्रिकेट के दिनों को याद किया जब वह बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शिविर लगाते थे।

बेंगलुरु का मतलब है घर जैसा- विराट कोहली
वे कहते हैं, "जब हम अंडर -14, अंडर -15 एनसीए कैंपों के लिए बैंगलोर आते थे, तब से मेरे जीवन पर इसका हमेशा एक मजबूत प्रभाव पड़ा है और हम एक बार में 2-2.5 महीने के लिए वहां रहते थे इसलिए हम तब भी काफी बंगलौर देखते थे।
कोहली कहते हैं कि बेंगलुरु का एक अलग ही फील है। जब आप एयरपोर्ट से होटल जाते हो तो लगता है जैसे घर आ रहे हो। किसी भी उस शहर में ऐसा फील करना बहुत मुश्किल है जहां आप पैदा नहीं हुए हो।












Click it and Unblock the Notifications