विराट कोहली ने लिया धोनी के घर डिनर पार्टी का आनंद, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वापस लंदन गए विराट कोहली एक बार फिर से भारत आए हैं और रांची में महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। धोनी के घर जाने का कारण भी काफी खास रहा है। दरअसल टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच रांची में खेलना है।

रांची में धोनी का घर है और उन्होंने भारतीय टीम के प्लेयर्स को डिनर के लिए बुलाया था। गुरुवार रात को विराट कोहली भी वहां पहुंचे और उनका वीडियो सामने आ गया। कार से वह धोनी के घर में जाते हुए देखे जा सकते हैं। उनके पीछे पुलिस की गाड़ी भी थी लेकिन कोहली कैमरों से नहीं बच पाए।

virat kohli

कोहली को माही के घर जाते हुए देखने के लिए फैन्स इकट्ठा हो गए थे। कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया और तुरंत यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोहली ने बचने का प्रयास नहीं किया क्योंकि वह जानते थे कि डिनर की खबर रांची में पहले से ही फ़ैल गई थी। लोगों ने फोटो और वीडियो जो दिखा, सब बना डाले।

कोहली अंतिम बार भारतीय टीम के लिए सिडनी एकदिवसीय मैच में खेले थे, उसमें रोहित शर्मा के साथ मिलकर उन्होंने 74 रनों की नाबाद पारी के साथ टीम को जीत दिलाई थी। अब एक बार फिर से उनका बल्ला चलने की उम्मीद की जा रही है। टेस्ट सीरीज में भारत की करारी हार के बाद अब वनडे टीम से बेहतर गेम की उम्मीद की जा रही है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी केएल राहुल के पास है। शुभमन गिल चोट की वजह से बाहर हो गए। रोहित शर्मा और कोहली को देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। दोनों के होने से टीम को निश्चित रूप से मजबूती मिली है। टीम इंडिया पहला मैच जीतकर लीड हासिल करने का प्रयास करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+