विराट कोहली का छलका दर्द, 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, चिन्नास्वामी हादसे पर लंदन से बयां किया दर्द

Virat Kohli: आरसीबी की खिताबी जीत के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के मामले में विराट कोहली ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। हादसे के तीन महीने बीतने के बाद विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई है। कोहली की तरफ से भावुक बयान आरसीबी के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया गया है।

कोहली ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। कोहली ने मृतकों को श्रद्धांजलि देने के अलावा जिम्मेदारी से आगे बढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ भी आपको 4 जून जैसे दिल तोड़ देने वाले लम्हे के लिए तैयार नहीं कर सकता।

virat kohli

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि जो पल हमारी फ्रेंचाइज़ी के इतिहास का सबसे खुशहाल क्षण होना चाहिए था, वह एक त्रासदी में बदल गया। मैं उन परिवारों के बारे में सोच रहा हूँ और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ, जिनके अपनों को हमने खो दिया। घायल हुए फैन्स के लिए भी प्रार्थना कर रहा हूं। आपकी यह क्षति अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम सब देखभाल, सम्मान और ज़िम्मेदारी के साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।

जस्टिस कुन्हा कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए सही नहीं माना था। इस वहज से महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच भी इस स्टेडियम से बाहर चले गए हैं। आगामी आईपीएल भी अब इस स्टेडियम पर नहीं होंगे। कमीशन ने KSCA RCB और DNA एंटरटेनमेंट को इस हादसे के लिए जिम्मेदार माना।

आरसीबी की जीत के अगले ही दिन भव्य समारोह आयोजित किया गया था और उसमें क्षमता से ज्यादा फैन्स आने के बाद भगदड़ मची थी। 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद विराट कोहली अपने परिवार के साथ लंदन चले गए थे और अभी वहीं है। फ़िलहाल उन्होंने वहां से ही फिटनेस टेस्ट भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+