IND vs SL: टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड! विराट कोहली इतिहास रचने को तैयार

IND vs SL, Virat Kohli: विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहले मैच में भारत जीत से चूक गया और मुकाबला टाई पर खत्म हुआ। जबकि दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब भारत का लक्ष्य तीसरा मैच जीतकर सीरीज बराबर करना है।

विराट कोहली बना सकते हैं रिकॉर्ड

विराट कोहली को वनडे इंटरनेशनल में 14,000 रन तक पहुंचने के लिए सिर्फ 114 रन की जरूरत है। तीसरे वनडे में सभी की निगाहें कोहली पर टिकी हैं, जिन्होंने अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। उन्होंने पहले दो मैचों में 24 और 14 रन बनाए हैं। उनकी मौजूदा फॉर्म के बावजूद कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।

Virat Kohli 1

श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार

कोहली का श्रीलंका के खिलाफ वनडे में शानदार रिकॉर्ड है, उन्होंने 53 पारियों में 61.2 की औसत से 2632 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली अगर तीसरे मैच में 113 रन बनाते हैं तो वह सबसे तेज़ 14,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर के नाम यह रिकॉर्ड है, जिन्होंने 350 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। कुमार संगकारा 378 पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने अब तक 282 पारियों में वनडे में 13,886 रन बनाए हैं।

कोहली कर सकते हैं कमाल

इसके अलावा कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 27,000 से अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटरों के लिस्ट में शामिल होने के करीब हैं। केवल तीन खिलाड़ी इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा इस लिस्ट में शामिल हैं। कोहली को इस क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ़ 78 रन और चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+